नाबालिग से दुष्कर्म और जबरन गर्भपात! आरोपी कैफ गिरफ्तार

Share Now

शर्मनाक! नाबालिग से दुष्कर्म और गर्भपात के आरोपी को दून पुलिस ने दबोचा – SSP ने लिया संज्ञान, तुरंत हुई कार्रवाई

देहरादून, पटेलनगर।
देहरादून से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक नाबालिग बालिका के साथ दुष्कर्म कर उसे गर्भवती किया गया और फिर जबरन गर्भपात की दवाइयाँ खिलाकर उसकी जान को खतरे में डाल दिया गया। पूरा मामला सामने आते ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) देहरादून ने स्वयं संज्ञान लेते हुए थाना पटेलनगर पुलिस को त्वरित और सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। पुलिस ने मुख्य आरोपी युवक कैफ पुत्र शहजाद निवासी ब्रहमपुरी को गिरफ्तार कर लिया है।

🚨 4 माह की गर्भवती थी पीड़िता, हालत नाज़ुक

पुलिस को सूचना मिली कि दून अस्पताल में एक नाबालिग बालिका अत्यंत गंभीर अवस्था में भर्ती है, जिसका गर्भपात कराया गया है। जांच में सामने आया कि नाबालिग अपनी बड़ी बहन के साथ दुर्गा मंदिर, ब्राह्मणवाला में रहती है और आरोपी कैफ उसी के पड़ोस में रहने वाला युवक है।

आरोप है कि कैफ ने नाबालिग को बहला-फुसलाकर शारीरिक संबंध बनाए और जब लड़की गर्भवती हो गई, तो बिना चिकित्सकीय सलाह के उसे गर्भपात की गोलियाँ खिला दीं, जिससे उसकी तबियत अचानक बिगड़ गई। 09 जून की रात पीड़िता की हालत अत्यधिक खराब होने पर 108 एंबुलेंस से तत्काल दून अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है।

👮‍♂️ पोस्को और BNS की गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज

SSP देहरादून ने इस गंभीर मामले में स्वतः संज्ञान लेते हुए थाना पटेलनगर को कठोर कानूनी कार्रवाई के निर्देश दिए। पुलिस ने POCSO एक्ट और BNS (भारतीय न्याय संहिता) की गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया। तफ्तीश के बाद आरोपी कैफ को गिरफ्तार कर लिया गया है और मामले की गहन जांच जारी है।

🛑 समाज को झकझोर देने वाला मामला

यह मामला सिर्फ कानून का ही नहीं, सामाजिक संवेदनाओं का भी गंभीर प्रश्न खड़ा करता है। नाबालिगों के प्रति बढ़ते अपराध, असंवेदनशीलता और परिवारों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल हैं। पुलिस की तत्परता सराहनीय है, लेकिन यह भी समय की मांग है कि समाज और प्रशासन मिलकर इस तरह की घटनाओं की रोकथाम में सक्रिय भूमिका निभाएं।


Meru Raibar की अपील:
हमारी प्रशासन से अपील है कि पीड़िता को न्याय मिले और ऐसे दरिंदों को कठोरतम सज़ा दी जाए, ताकि भविष्य में कोई और मासूम इस हैवानियत का शिकार न हो।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!