रुद्रप्रयाग : विधायक चौधरी ने किया अपनी निधि से निर्मित योजनाओं का लोकार्पण

Share Now

रुद्रप्रयाग। विधानसभा रुद्रप्रयाग क्षेत्र में विधायक भरत सिंह चौधरी ने विधायक निधि से निर्मित योजनाओं का लोकार्पण किया, जिसमें जवाड़ी भरदार क्षेत्र में 3 लाख की लागत से निर्मित पांडव चौक सौन्द्रीयकरण एवं बच्छणस्यूं क्षेत्र के जुंटई में 2 लाख की लागत से कालिका मंदिर प्रांगण के सौंदर्यीकरण कार्य का लोकार्पण किया।
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि पिछले साढे़ चार साल के कार्यकाल में शिक्षा, सड़क संचार, स्वास्थ्य के क्षेत्र में महत्वपूर्ण कार्य हुए हैं। केन्द्र सरकार व राज्य सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ आम जनता को मिल रहा है। उन्होंने कहा कि रुद्रप्रयाग विधानसभा क्षेत्र में बेहतरीन विकास कार्य किए जा रहे हैं। पिछले साढे़ चार सालों से क्षेत्र के विकास लिए लगातार कार्य किया जा रहा है। कहा कि ेभाजपा के नेतृत्व वाली केन्द्र व राज्य सरकार ने हर क्षेत्र में कार्य किया है और निरन्तर कार्य किया जा रहा है। आने वाले विधानसभा चुनाव विकास कार्यों के आधार पर लड़ा जायेगा। उन्हांेने कहा कि जनता में भाजपा के प्रति जो उत्साह बना है, उससे साफ है कि आने वाले समय में पुनः राज्य में भाजपा की सरकार बनने जा रही है। इस मौके उन्होंने जनसमस्याओं को भी सुना और जनता को सरकार की योजनाओं की जानकारी दी। कार्यक्रम में ग्राम प्रधान आशा देवी, मंडल अध्यक्ष भाजपा सुरेन्द्र जोशी सभासद सुरेंद्र रावत, कनिष्ठ प्रमुख शशि नेगी, भाजपा जिला उपाध्यक्ष भूपेन्द्र भंडारी, सुरेन्द्र सिंह विष्ट, प्रकार कप्रवाण नीरज कप्रवाण, आशीष कप्रवाण सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!