विधायक जोशी ने दिलाई भाजपा की सदस्यता

Share Now

देहरादून। मसूरी विधायक गणेश जोशी ने ग्राम पंचायत हरियावाला खुर्द के ग्राम प्रधान सागर सिंह सहित कई अन्य को भारतीय जनता पार्टी में सम्मिलित करवाया और उन्हें पार्टी की प्राथमिक सदस्यता दिलवाई।
विधायक जोशी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत के नेतृत्व में हो रहे अभूतपूर्व विकास कार्यो एवं राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखने की भावना के चलते आज हजारों लोग कांग्रेस एवं अन्य दलों को छोड़कर भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर रहे हैं। विधायक जोशी ने कहा कि ग्राम पंचायत हरियावाला खुर्द में जल्द ही सामुदायिक भवन बनाया जाऐगा। भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता लेने वालो में ग्राम प्रधान सागर सिंह, क्षेत्र पंचायत सदस्य नेहा थापा, उप प्रधान आशा देवी, कल्पना बिष्ट, सवि गुरुंग, अच्छे सिंह, राकेश कुमार, गजेन्द्र नेगी सहित कई अन्य लोग मुख्य रहे। इस अवसर पर जिला पंचायत उपाध्यक्ष दीपक पुण्डीर, मण्डल उपाध्यक्ष प्रेम सिंह पंवार, पूर्व जिला पंचायत सदस्य संध्या थापा, सविता गुरुंग, रामबहादुर खत्री, वंदना बिष्ट, किरन, क्षेत्र पंचायत सदस्य ज्योति ढ़काल, हरियावाला कला प्रधान मंजीत सिंह नेगी आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!