एक पेड़ 10 पुत्र समान – विधायक जोशी ने दून विहार व विजय कालोनी मे किया पौधारोपण

Share Now

देहरादून। हरियाली का प्रतीक और उत्तराखण्ड का लोकपर्व हरेला के अवसर पर मसूरी विधायक गणेश जोशी ने दून विहार एवं विजय कालोनी में वृक्षारोपण किया। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत एवं वन मंत्री हरक सिंह रावत के नेतृत्व में आयोजित हरेला कार्यक्रम के तहत प्रदेश में एक दिन में लगभग पाॅच लाख से अधिक पौंधे रौपे गये हैं।
        विधायक गणेश जोशी ने हरेला पर्व के अवसर पर आयोजित कार्यक्रमों के संयोजकों से आग्रह किया कि एक पेड़ की जिम्मेदारी एक व्यक्ति को दे दी जाए तो वह पेड़ हमेशा सुरक्षित रहेगा। उन्होंने सभी प्रदेशवासियों से अनुरोध किया कि प्रकृति की रक्षा के लिए हमें एक पौंधा अवश्य लगाना चाहिए। विधायक जोशी ने कहा कि एक पौंधा लगाने का अर्थ है कि हमने 10 पुत्रों का पालन-पोषण कर लिया हो। विजय कालोनी में शिव मंदिर के निकट विधायक जोशी ने पीपल का पौंधा लगाया। उन्होनें पीपल के पेड़ की महत्ता बताते हुए कहा कि यह पेड़ स्वास्थ्य के लिए सबसे उत्तम पेड़ होता है। उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति में इसे देववृक्ष कहा जाता है। यह कार्यक्रम अमर शहीद कैप्टन प्रतीक आचार्य राजकीय इण्टर कालेज के प्रधानाचार्य एसएस बिष्ट द्वारा हरेला पर्व के अवसर पर आयोजित किया गया था। इस अवसर पर भाजपा मण्डल अध्यक्ष पूनम नौटियाल, महामंत्री सुरेन्द्र राणा, राकेश जोशी, पार्षद संजय नौटियाल, श्याम सुन्दर चैहान, सेवानिवृत आईजी दीपक शर्मा, पूर्व पार्षद दया जोशी, पार्षद सत्येन्द्र नाथ, अनुज रोहिला, एसएस बिष्ट सहित कई अन्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!