देहरादून। मसूरी विधायक गणेश जोशी ने बुधवार को आर्यनगर में हैण्डपम्प का शिलान्यास किया। उन्होनें कहा कि पेयजल की समस्या के समाधान को ध्यान में रखते हुए वार्ड 09 आर्यनगर के कौशल प्रसाद स्कूल के निकट हैण्डपम्प की स्थापना की जा रही है। विधायक जोशी ने कहा कि मसूरी विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर पाॅच नग हैण्डपम्प की स्थापना की जानी है। उन्होनें अधिकारियों को भी निर्देशित किया कि जिस स्थान पर हैण्डपम्प खराब हैं उन्हें अतिशीघ्र ठीक करवाया जाए। इस अवसर पर भाजपा मण्डल अध्यक्ष पूनम नौटियाल, पार्षद योगेश घाघट, पार्षद संजय नौटियाल, पार्षद कमल थापा, अर्जुन सिंह, पूर्व प्रधान समीर पुण्डीर, जलनिगम की कनिष्ठ अभियंता पायल आदि उपस्थित रहे।
