धरने पर विधायक – महीनो से धान की बिक्री का नहीं मिला मुगतान – मौके से नदारद रहते है अधिकारी

Share Now

रूड़की

धरने पर बैठे विधायक

मंगलौर सहकारी क्रय विक्रय केंद्र पर कांग्रेस राष्ट्रीय सचिव विधायक काजी निजामुद्दीन धान के भुगतान की मांग को लेकर धरने पर बैठ गए है , 1 महीने से किसानों को धान का भुगतान नहीं मिल पाया है| किसान रोजाना धान विक्रय केंद्रों पर चक्कर लगा रहे हैं लेकिन वहां के सक्षम अधिकारी मौके से नदारद मिलते हैं , जिसकी वजह से किसानों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है किसानों की शिकायत के बाद काजी निजामुद्दीन भी धान केंद्र पर पहुंचे तो वहां के सक्षम अधिकारी मौके से गायब मिले| धान केंद्र के बकाया भुगतान को लेकर विधायक काजी निजामुद्दीन किसानों के साथ केंद्र स्थल पर ही धरने पर बैठ गए। विधायक ने कहा कि डबल इंजन की सरकार ने किसानों को धान का भुगतान 48 घण्टो में किये जाने की घोषणा की है लेकिन धरातल पर सरकार किसानों का शोषण कर रही है। एक माह बीत जाने के बाद किसानों को धान विक्रय का भुगतान नही मिल पा रहा है। ऐसी हालत में किसान खुद को ठगा सा महसूस कर रहा है। विधायक काजी निजामुद्दीन ने मांग की है जबतक किसानों का धान का भुगतान नहीं किया जाएगा तब तक वह केंद्र से नहीं उठेंगे।

काजी निजामुद्दीन (कांग्रेस राष्ट्रीय सचिव)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!