विधायक की पत्नी ने महिला पर लगाया गवाह को धमकाने का आरोप

Share Now

देहरादून। द्वाराहाट विधायक महेश नेगी के खिलाफ मुकदमा दर्ज होने के बाद अब उनकी पत्नी ने महिला के खिलाफ एक और तहरीर दी है। महिला पर आरोप है कि उसने मुकदमे के गवाह को धमकाया है। पुलिस ने इस तहरीर को पहली विवेचना में शामिल करते हुए जांच शुरू कर दी है।
पिछले महीने विधायक की पत्नी रीता नेगी ने महिला के खिलाफ ब्लैकमेलिंग का मुकदमा दर्ज कराया था। इसके बाद महिला ने भी विधायक पर आरोप लगाते हुए तहरीर दी, लेकिन मुकदमा दर्ज नहीं हुआ। इसके बाद उसने हाईकोर्ट से गिरफ्तारी स्टे हासिल करते हुए स्थानीय कोर्ट में शिकायत की थी। इस शिकायत को स्वीकार करते हुए कोर्ट ने विधायक और उनकी पत्नी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए थे। इस आधार पर नेहरू कॉलोनी थाने में विधायक के खिलाफ दुष्कर्म और उनकी पत्नी के खिलाफ जान से मारने की धमकी देने के आरोप में मुकदमा दर्ज दर्ज किया गया। लेकिन, अब विधायक की पत्नी का महिला पर आरोप है कि उसका उनके एक गवाह के पास सोमवार को फोन आया। पहले तो गवाह ने फोन नहीं उठाया, लेकिन बाद में फोन रिसीव किया तो गवाह को धमकियां देना शुरू कर दिया। विधायक की पत्नी के अनुसार महिला ने गवाह को जान से मारने की धमकी भी दी। नेहरू कॉलोनी थाना इंस्पेक्टर राकेश गुसाईं ने बताया कि इस तहरीर को भी पुरानी जांचों में शामिल कर लिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!