निगरानी समिति ने बेस चिकित्सालय का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया

Share Now

अल्मोड़ा। उच्च न्यायालय के आदेश के अनुपालन में जनपद में गठित जिला स्तरीय निगरानी समिति ने आज कोविड-19 चिकित्सालय बेस का निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। कोविड-19 चिकित्सालय  में आने वाले मरीजों के लिए की जाने वाले व्यवस्था के संबंध में समिति के सदस्य सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रवि शंकर मिश्रा और मुख्य विकास अधिकारी नवनीत पाण्डे ने संयुक्त निरीक्षण किया।
                    निरीक्षण के दौरान उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में कोरोना संक्रमण के मामले निरंतर बढते जा रहे हैं, जिसके लिए कोविड चिकित्सालय में में सभी आवश्यक व्यवस्थायें सुनिश्चित की जाय, जिससे कोविड चिकित्सालय में आने वाले मरीजों को बेहतर से बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध हो सकें। इसके साथ ही उन्हांेने कोविड चिकित्सालय में बेहतर साफ-सफाई रखने, निरंतर चिकित्सालय को सेनेटाईजेशन करने व पर्याप्त मात्रा में दवाईयों की उपलब्धता बनायें रखने तथा बायोमेडिकल वेस्ट का उचित प्रबंधन करने के साथ ही चिकित्सालय में भर्ती मरीजों को उचित खाने-पीने की व्यवस्था रखने के भी निर्देश दिये चिकित्सालय में सुरक्षा में तैनात कार्मिको से मुस्तैदी के साथ अपने दायित्वों का निवर्हन करने के निर्देश दियें। उन्होने साथ ही यह भी निर्देश दियें कि चिकित्सालय में तैनात डॉक्टर व अन्य स्टॉफ अपने दायित्वों को निवर्हन बडी सर्तकता के साथ करंे। उन्होने चिकित्सालय में भर्ती मरीजों एवं स्टॉफ अन्य के बारे में भी जानकारी प्राप्त की।
                   इस दौरान उन्होंने चिकित्सालय में चल रहे हैं वैक्सीनेशन सेंटर की भी जानकारी प्राप्त की। उन्होंने बनाये गये कोविड केयर सेंटर डाइट का भी निरीक्षण किया और वहां भर्ती मरीजों से जानकारी प्राप्त की इस दौरान उन्होंने व्यवस्थाओं पर संतोष जताया। इस भ्रमण में प्राचार्य मेडिकल कॉलेज डॉक्टर आर जी नौटियाल, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ दीपांकर डेनियल, एआरटीओ के0सी पलडिया, ईओ नगर पालिका श्याम सुंदर प्रसाद, कोतवाल हरेंद्र चैधरी आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!