महिला दिवस की पूर्व संध्या पर मातृशक्ति को सम्मानित किया गया

Share Now

देहरादून। भारतीय जनता पार्टी अमर शहीद दुर्गामल्ल मण्डल की महिला मोर्चा पदाधिकारियों द्वारा अर्न्तराष्ट्रीय महिला दिवस के एक दिवस पूर्व जोहड़ी गांव में सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि के तौर पर राज्यमंत्री रजनी कुकरेती एवं विशिष्ट अतिथि नेहा जोशी उपस्थित रहीं।
    रविवार को अर्न्तराष्ट्रीय महिला दिवस की एक दिवस पूर्व देहरादून के जोहड़ी गांव में आयोजित सम्मान समारोह में कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन से हुई, जिसके बाद महिलाओं द्वारा महिला सशक्तिकरण पर सुंदर समूह गान प्रस्तुत किया। उत्तराखण्ड भाषा संस्थान की उपाध्यक्ष राज्यमंत्री रजनी कुकरेती ने कहा कि महिला सम्मान का यह पर्व अपने आप में एक शक्ति पर्व है। विशिष्ट अतिथि एवं भाजयुमो की राष्ट्रीय सह मीडिया प्रभारी नेहा जोशी ने भी कार्यक्रम को सम्बोधित किया और महिलाओं के उत्थान की बात रखी। सामाजिक संस्था हिमवैली फाउंडेशन की अध्यक्ष अनीता नौटियाल ने महिलाओं को पर्सनल हाइजीन के विषय में जानकारी एवं रिवर्सिबल सैनिटरी नैपकिंस के विषय में बताया। कार्यक्रम में 26 आशा कार्यकत्रियों सहित ग्राम प्रधान मीनू क्षेत्री, अनिता नौटियाल, डा0 मंजूसा चैरखिया, राधा देवी, राजेन्द्र कौर सौंधी, विमला देवी, विनीता शर्मा सहित कई अन्य मातृशक्ति को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर मसूरी विधायक गणेश जोशी, महिला मोर्चा मण्डल अध्यक्ष ज्योति कोटिया, महामंत्री संध्या क्षेत्री, भाजपा मण्डल अध्यक्ष राजीव गुरुंग, कार्यक्रम संयोजक अनिता शास्त्री, जिला मंत्री संध्या थापा सहित सैकड़ों की संख्या में महिलाएं उपस्थित रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!