बीजेपी के 60 प्लस सीट जीतने के दावे को बताया मुंगेरीलाल का सपना – जनता की बनेगी सरकार उधयोगपतियों की नहीं – अनुपमा रावत

Share Now

मसूरी

मसूरी में महिला कांग्रेस द्वारा कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव अनुपमा रावत के नेतृत्व में भाजपा की केंद्र और राज्य सरकार के खिलाफ बोला हमला|

प्रदेश मे विधानसभा चुनाव 2022 के मोड मे आचूके राज नैतिक दल किसी न किसी बहाने जनता के सामनेमीडिया की सुर्ख़ियो बने रहना चाहते है | यही वजह है की चार साल तक मित्र बिपक्ष की भूमिका मे अपने अंदरूनी झगड़े मे उलझे काँग्रेसजन अब एक दूसरे की टांग खींचते सड़कों पर नजर आने लगे है |

मसूरी में महिला कांग्रेस द्वारा कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव अनुपमा रावत के नेतृत्व में मसूरी के गांधी चौक से कांग्रेस भवन तक केंद्र और राज्य की भाजपा सरकार के खिलाफ निकाली विरोध रैली इस मौके पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की | कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव अनुपमा रावत ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा काले किसान बिल पास करके किसानों का उत्पीड़न करने का काम किया गया है | उन्होंने कहा कि आज पूरे देश में भाजपा सरकार के खिलाफ लोग लामबंद है और भाजपा को सत्ता से बाहर करने का काम करने की तैयारी कर रहे हैं | उन्होंने कहा कि भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत उत्तराखंड में 70 में से 60 प्लस सीटें जीतने की बात कर रहे हैं ऐसा लग रहा है कि वह मुंगेरीलाल के हसीन सपने देख रहे हैं इस बार जनता ने मन बना लिया है कि उत्तराखंड की फेल त्रिवेंद्र रावत सरकार को उखाड़ फेंकना है वह एक बार फिर उत्तराखंड में कांग्रेस की सरकार आएगी वहीं उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत द्वारा हमेशा जनता के लिए काम किया गया है क्योंकि हरीश रावत की सरकार जनता की सरकार थी लेकिन त्रिवेंद्र सिंह रावत कुछ उद्योग पतियों की सरकार बन कर रह गई है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!