तीर्थनगरी ऋषिकेश में नगर उद्योग व्यापार महासंघ के चुनाव 10 अप्रैल को

Share Now

शहर में बजी नगर उद्योग व्यापार महासंघ के चुनाव की ताल|

ऋषिकेश

अमित कण्डियाल

तीर्थनगरी ऋषिकेश में होने जा रहे नगर उद्योग व्यापार महासंघ के चुनाव को लेकर सरगर्मियां तेज हो गई हैं। अध्यक्ष , महामंत्री के पद पर कई दावेदार अपनी दावेदारी कर रहे हैं। प्रत्याशियों द्वारा कहीं ढोल पीटकर शहर भ्रमण किया जा रहा है , तो कहीं व्यापारियों के साथ सभा कर व्यापारी हित में कार्य किये जाने का दावा किया जा रहा हैं।

ऋषिकेश में नगर उद्योग व्यापार महासंघ के चुनाव की तारीख 10 अप्रैल को निर्धारित हुई है। चुनाव में बड़े-बड़े दिग्गज व्यापारी दावेदारी प्रस्तुत करते हुए व्यापारी हित में कार्य करने का दावा कर रहे हैं। चुनाव से पूर्व प्रत्येक प्रत्याशी दल-बल के साथ अपने पक्ष में वोट करने के लिए व्यापारियों से अपील कर रहे हैं।

वहीं अध्यक्ष पद के प्रत्याशी ललित मोहन मिश्रा ने दावा किया है कि वह पिछले 14 सालों से व्यापारी हित के लिए कार्य करते आए हैं और किसी भी व्यापारी को कोई समस्या होने पर दिन हो या रात हमेशा खड़े रहेंगे। उन्होंने यह भी दावा किया कि वह अफसरशाही को व्यापारियों के ऊपर कभी भी हावी नहीं होने देंगे।

वहीं महामंत्री पद की दावेदारी कर रहे प्रदीप गुप्ता ने बताया कि वह पूर्व में भी व्यापारी संगठन के पदाधिकारी रहे हैं। जिसके चलते उन्होंने व्यापारी हितों के लिए कई कार्य किए। दिन हो या रात हमेशा आसानी से व्यापारियों की समस्या को देखते हुए व्यापारियों के बीच मौजूद रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!