मेयर से अभद्रता के विरोध में नगर निगम कर्मियों ने किया कार्यबहिष्कार, नगर आयुक्त को दिया ज्ञापन

Share Now

देहरादून। मेयर सुनील उनियाल गामा से कांग्रेस नेत्री सोनिया नंद द्वारा की गई अभद्रता के विरोध में नगर निगम के कर्मचारी संगठनों ने भी मोर्चा खोल दिया है।

गुरुवार को कर्मचारी संगठनों ने कार्य बहिष्कार कर कांग्रेस नेत्री के खिलाफ तत्काल मुकदमा दर्ज करवाने की मांग की है। नगर निगम से जुड़े कर्मचारी संगठनों के नेताओं ने गुरुवार को कार्य कार्य बहिष्कार कर दिया इस दौरान समस्त अनुभवों के कक्षा में ताले लगा दिए गए और निगम परिसर में इकट्ठा होकर कांग्रेस नेत्री के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कर्मचारी नेता सत्येंद्र ने कहा कि जिस प्रकार का अमर्यादित व्यवहार कांग्रेस नेत्री सोनिया आनंद ने शहर के प्रथम नागरिक और हमारे मेयर सुनील उनियाल गामा के साथ किया है वह बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। कर्मचारी संगठनों ने नगर आयुक्त मनुज गोयल को ज्ञापन देकर मेयर से अभद्रता करने वाली कांग्रेस नेत्री सोनिया नंद के खिलाफ तत्काल मुकदमा दर्ज करने की मांग की है ऐसा ना होने पर अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी दी है। वहीं सफाई कर्मचारी यूनियन के अध्यक्ष राजेश कुमार ने कहा कि यदि महिला के खिलाफ कोई कार्यवाही ना हुई तो शहर की सफाई व्यवस्था ठप कर दी जाएगी। वहीं वाहन चालक संघ के अध्यक्ष ने कहा कि सभी वाहनों के पहिए जाम कर चक्का जाम कर दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!