डोईवाला क्षेत्र में घर में अकेले रह रही बुजुर्ग महिला की हत्या

Share Now

देहरादून। डोईवाला क्षेत्र के सुनार गांव में घर में अकेले रह रही एक बुजुर्ग महिला की हत्या कर दी गई। वह मूल रूप से कोलकाता की रहने वाली थी। घर में अकेली रह रही बुजुर्ग महिला की हत्या की खबर की सूचना मिलने पर एसएसपी अरुण मोहन जोशी ने भी घटनास्थल का दौरा किया। घटनास्थल पर बुजुर्ग महिला का शव देखकर प्रतीत हो रहा था कि उनकी हत्या की गई है। क्योंकि इवकल के हाथ पैर और मुंह कपड़े से बंधे हुए थे। सिर और मुंह पर भारी चीज से चोट के निशान थे। घर के पिछले हिस्से की खिड़की की ग्रिल टूटी हुई थी।
पुलिस ने हत्या के एंगल पर जांच करते हुए आसपास के संदिग्ध लोगों से पूछताछ करनी शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि जल्दी से मामले का खुलासा कर लिया जाएगा। इस मामले में हत्या की खबर का पता चलते ही डोईवाला थाना पुलिस की तरफ से मौके पर तत्काल एफएसएल से फोरेन्सिक टीम को बुलाया गया। मौके की घटनास्थल की फोटोग्राफी व वीडियोग्राफी करते हुये घटनास्थल व उसके आसपास से आवश्यक साक्ष्य संकलन की कार्यवाही की गयी। फोरेन्सिक टीम द्वारा मृतिका के शव का निरीक्षण करने पर बताया की सम्भवतः मृतिका के सर व चेहरे पर चोट मारकर उसकी हत्या की गयी है। मृतक महिला की पहचान पुतुल घोष पुत्री स्व. अमल कुमार घोष निवासी शहीद द्वार, सुनार गांव अठूरवाला, थाना डोईवाला उम्र 70 वर्ष मूल निवासी- 24 कान्वेंट रोड,  कोलकत्ता के रुप में हुयी। मृतक महिला के सम्बन्ध में जानकारी करने पर आसपास के लोगो द्वारा बताया गया कि मृतिका अविवाहित थी तथा अपने मामा के साथ उक्त मकान में रहती थी, 7-8 माह पूर्व मृतिका के मामा की मृत्यु हो गयी थी,  तब से मृतिका अकेली ही उक्त मकान में निवास कर रही थी। आज प्रातः मृतिका के पड़ोस में रहने वाले व्यक्ति द्वारा मृतिका के बरामदे में रखा अपना समान लेने उनके घर पर आये तो देखा घर के मुख्य चैनल पर अन्दर से ताले लगे हुये थे। आवाज देने पर जब अन्दर से कोई उत्तर नही मिला तो  वह घर के पिछले हिस्से की ओर गये तो घर के पिछले हिस्से की खिड़की टूटी हुयी मिली तथा अन्दर झाकने पर उक्त बुजुर्ग महिला का शव घर के अन्दर पड़ा हुआ मिला, जिसकी जानकारी उनके द्वारा तुरन्त पुलिस को दी गयी। इस पर कोतवाल सूर्यभूषण नेगी और जौलीग्रांट चैकी इंचार्ज एसपी चमोली मौके पर पहुंचे। मकान से एक बुजुर्ग महिला का शव बरामद हुआ। मृतका के हाथ, पैर और मुंह को कपड़े से बांधा गया था। फॉरेंसिंक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए। इसके अलावा घटनास्थल की फोटो और वीडियोग्राफी कराई गई। कोतवाल सूर्यभूषण नेगी ने बताया कि मृतका की पहचान पुतुल घोष (70) पुत्री स्व. अमल कुमार घोष निवासी सुनार गांव अठूरवाला डोईवाला और मूल निवासी 24 कान्वेंट रोड कोलकाता पश्चिम बंगाल के रूप में हुई है।   आसपास के लोगों ने बताया कि मृतका ने करीब पांच साल पहले सुनारगांव क्षेत्र में मकान बनाया था। वह एक रिटायर्ड शिक्षिका थीं। वह अपने मामा के साथ यहां रहती थी, लेकिन कुछ माह पहले मृतका के मामा की मौत हो गई। इसके बाद से पुतुल अकेली निवास कर रही थीं। कोतवाल सूर्यभूषण नेगी ने बताया कि हत्या से जुड़े सभी पहलुओं की सघन जांच की जा रही है। घटनास्थल का डीआईजी अरुण मोहन जोशी और एसपी देहात प्रमेंद्र डोभाल आदि ने मौका मुआयना किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!