मसूरी छावनी परिषद स्थित लेफ्टिनेंट कर्नल गौरव ठाकुर के निवास स्थान पर अचानक लगी आग, काफी मशक्कत के बाद आग पर पाया गया काबू
मसूरी में शुक्रवार की देर रात को छावनी परिषद स्थित लेफ्टिनेंट कर्नल गौरव ठाकुर के निवास स्थान पर अचानक आग लग गई जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। वही आग की सूचना मिलते ही फायर सर्विस और पुलिस मौके पर पहुंचे और कर्नल गौरव ठाकुर के घर की सीलिंग पर लगी आग पर काफी मशक्कत के बाद काबू पाया गया। बताया जा रहा है शाम का करीब 9ः30 पर अचानक घर के अंदर की सीलिंग में आग पकड़ ली वह एकाएक पूरा घर में से धुआ भर गया। घर में मौजूद लेफ्टिनेंट कर्नल गौरव ठाकुर द्वारा मसूरी फायर सर्विस को पूरी घटना की सूचना दी गई जिसके बाद फायर सर्विस दमकल की गाड़ियों के साथ मौके पर पहुंचे और घर की छत पर लगी आग पर काबू पाया गया। फायर सर्विस के अधिकारी ने बताया कि संभवत शार्ट सर्किट से आग लगी होगी वही घर के अंदर बुखारी भी जल रही थी हो सकता है कि सीलिंग की ओर बुखारी के कारण आग लग गई होगी उन्होंने बताया कि आग पर काफी मशक्कत के बाद काबू पाया गया उन्होंने कहा कि आग लगने का कारण वह हुए नुकसान का आकलन जांच के बाद पता लगेगा। वह लेफ्टिनेंट कर्नल ठाकुर अकेले ही घर में रहते थे ऐसे में किसी प्रकार की कोई जनहानि नहीं हुई है
