‘मेरा बूथ कोरोना मुक्त’ बीजेपी का covid 19 कंट्रोल रूम सभी जिलो में

Share Now

सभी जिलों में कोविड-19 कंट्रोल रूम खोलेगी भाजपा

 प्रदेश अध्यक्ष कौशिक ने की 5 सदस्यीय समिति गठित

चुनाव कार्यक्रम में सोसल डिस्टेंस और मास्क की धज्जिया उड़ने के बाद डैमेज कंट्रोल के लिए बीजेपी थिंक टैंक ने तत्काल ‘मेरा बूथ कोरोना मुक्त’ का नारा देते हुए प्रदेश स्तर पर 5 सदस्य टीम के साथ प्रदेश के सभी जिलो में तीन सदस्य टीम बनाकर बीजेपी covid 19 कंट्रोल रूम तैयार करने के निर्देश दिए है | कोरोना मुक्त करने के लिए बनाये गए सरकारी covid कैम्प में मदद के लिए पार्टी अपने स्तर से सेवा देने का काम करेगी |

देहरादून, भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जेपी नड्डा व प्रदेश अध्यक्ष श्री मदन कौशिक के आह्वान पर सेवा ही संग़ठन है,  के तहत मेरा बूथ कोरोना मुक्त कार्यक्रम शुरू करने के लिये प्रदेश मुख्यालय सहित प्रत्येक जिले में भारतीय जनता पार्टी कोविड 19 कंट्रोल रूम बनाने के    प्रदेश अध्यक्ष श्री मदन कौशिक ने निर्देश दिए हैं।

   प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि भारतीय जनता पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं को राष्ट्रीय एवं  प्रदेश नेतृत्व द्वारा कोविड 19 महामारी से लड़ाई एवं सुरक्षा के लिए सेवा ही संग़ठन को मूलमंत्र मानकर पूर्व की भांति राहत कार्यों एवं इससे बचाव में  जुटने को कहा है।

  चौहान के अनुसार प्रदेश अध्यक्ष श्री मदन कौशिक ने प्रदेश स्तर पर कंट्रोल रूम खोलने के साथ 5 सदस्यीय टीम का भी गठन किया है। टीम को 24 घंटे सेवा कार्य मे जुटने के लिए कहा गया है। साथ ही प्रदेश अध्यक्ष श्री कौशिक ने सभी जिलाध्यक्षों को पत्र जारी कर जिलों में भी 3 सदस्यीय कमेटी का गठन कर शीघ्र  कंट्रोल रूम बनाने के लिए निर्देशित किया है।

   श्री चौहान ने बताया कि देहरादून प्रदेश मुख्यालय में कोविड 19 कंट्रोल रूम बनाया गया है।  इसका नंबर 0135 – 2671306 लोगो की सहायता के लिए जारी किया गया है।  इसके लिए पांच सदस्यीय टीम में प्रदेश प्रवक्ता श्री विनोद सुयाल मो. 9411192628 प्रदेश सोशल मीडिया सयोंजक श्री शेखर वर्मा 9719300758 प्रदेश आपदा प्रबंधन सयोंजक श्री कुंवर जपेंद्र सिंह 9897272545 , प्रदेश किसान मोर्चा अध्यक्ष श्री अनिल चौहान 886909133, प्रदेश अध्यक्ष अनुसूचित जाति मोर्चा श्री अम्बादत्त आर्य 9719270156  के मोबाइल नंबर को प्रसारित कर प्रदेश कंट्रोल रूम की जिम्मेदारी दी गई है।

 सभी कार्यकर्ताओं को सेवा के कार्य, हॉस्पिटलों  घरों में लोगो के आवश्यकताओं के अनुसार मदद करने सहित अन्य कार्य मास्क ,सेनिटाइजर, प्लाज्मा डोनेट आदि कार्यो में जुटने के लिए कहा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!