देहरादून। गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा, आढ़त बाजार के तत्ववाधान में संगत के सहयोग द्वारा श्री गुरु नानक देव जी महाराज का 554 वां पावन प्रकाश पर्व 27 नवम्बर दिन गुरुद्वारा रेसकोर्स के खुले पंडाल में प्रातरू 3.30 बजे से दोपहर 3.30 बजे तक श्रद्धा एवं उत्साह पूर्वक मनाया जायेगा एवं नगर कीर्तन 25 नवम्बर को 12.30 बजे दोपहर गु. पटेल नगर से आरम्भ होगा। गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा आढ़त बाजार एवं करीब सभी गुरद्वारों एबं जत्थेबंदियों की गु. श्री गुरु नानक निवास में हुई मीटिंग में प्रबंधकों ने प्रकाश पुरव को चढ़दियाँ कला में मनाने में अपने अपने सुझाव दिये।
भाई शमशेर सिंह सबके भले की अरदास के पश्चात श्री गुरु नानक देव के प्रकाश पुरव के बारे में जानकारी दी, सेवा सिंह मठारु ने मीटिंग का संचालन करते प्रकाश पुरव की रूप रेखा की विस्तार से जानकारी दी लू. रेसकोर्स के प्रधान बलबीर सिंह ने पूर्ण सहयोग की बात करते हुए ग्राउंड की सफाई, सब्जी काटने एवं प्रशादे बनाने आदि की बात की स गु. पटेल नगर के प्रधान हरमोहिंदर सिंह ने गु. पटेल नगर से नगर कीर्तन निकालने में हर तरह के सहयोग की बात कही स गु. प्रेम नगर के प्रधान भगत सिंह ने नगर कीर्तन में शब्दी जत्थे भेजने एवं समय का ध्यान रखा जाये स देविंदर सिंह मान ने सभी से सहयोग करने एवं नगर कीर्तन को सुचारु रूप से चलाने पर जोर दिया स देविंदर सिंह भसीन ने लंगर बरताने की व्यवस्था पर जोर दिया।
महासचिव गुलजार सिंह ने कहा कि नगर कीर्तन गु. पटेल नगर से आरम्भ हो कर सहारनपुर चैक, प्रिंस चैक, दर्शन लाल चैक, घंटाघर से पल्टन बाजार, धामावाला, पुलिस चैकी लक्खी बाग से करीब 7.0 बजे गु. सिंह सभा में संम्पन होगा एवं रात्रि का दीवान गु. श्री गुरु सिंह सभा में सांय 6.15 से सजेगा ल्ल और भी कई सज्जनों ने अपने शुभ विचार सांझे किये।
