हल्द्वानी :जनपद स्तरीय खेल महाकुम्भ के द्वितीय दिवस शगुन गायत्री एकैडमी पीलीकोठी में बेडमिन्टन बालिका अण्डर-14 में लावण्या कार्की प्रथम, यशस्वीम लटवाल द्वितीय व नुपुर रौतेला तृतीय स्थान पर रही। इसी क्रम में बेडमिन्टन बालक वर्ग में देव कार्की प्रथम, कृष्णा अरोडा द्वितीय व गौरव बेलवाल तृतीय स्थान पर रहे। बेडमिन्टन युगल बालक वर्ग में आदत्य नेगी- रितिक गोस्वामी प्रथम, सौरभ यादव-शुभादित्य द्वितीय व गुरूसेवक सिंह-गुरूचरण सिंह तृतीय स्थान पर रहे।
एफटीआई में आयोजित अण्डर-14 बालक वर्ग में 100 मी दौड में अंकित रावत प्रथम, कुणाल शर्मा द्वितीय व करन कुमार तृतीय स्थान पर रहे। इसी तरह 400 मी. दौड में दीपांशु पलडिया प्रथम, नीरज सिंह द्वितीय व प्रियांशु नेगी तृतीय , 800 मी. दौड में सागर राम प्रथम, नीरज सिंह द्वितीय व समीर बिष्ट तृतीय तथा 1500 मी. दौड में सागर राम प्रथम, जतिन रावत द्वितीय व लक्की नेगी तृतीय स्थान पर रहे।

गोला फेक में आयुष प्रथम, गौरव नेगी द्वितीय व लक्ष्मण सिंह तृतीय स्थान पर रहे। इसी प्रकार लम्बी कूद में भुबन भट्ट प्रथम, सौरभ बिष्ट द्वितीय व नीरज मेहरा तृतीय , ऊॅची कूद में पवन सिंह प्रथम, कमल सिंह द्वितीय व शिवराज तृतीय स्थान पर रहे। इसी प्रकार बालिका वर्ग में 100 मी. दौड में निकिता प्रथम, दीक्षा धौनी द्वितीय व कविता आर्या तृतीय, 800 मी. दौड में भावना रौतेला प्रथम, लता बिष्ट द्वितीय व ज्योतना तृतीय , 1500मी. दौड में आरती मेहरा प्रथम, विनीता बिष्ट द्वितीय व हिमानी पाण्ड तृतीय स्थान पर रहे। गोला फेक में हिमानी जीना प्रथम, कविता पोखरिया द्वितीय व भावना तृतीय तथा लम्बी कूद में कनिका जीना प्रथम, भावना साही द्वितीय व ईशा भारती तृतीय, ऊॅची कूद में अमिता कश्यप प्रथम, गरिमा बेलवाल द्वितीय व कल्पना कुलाल तृतीय स्थान पर रहे।
इसी प्रकार बालक वर्ग चक्का फेक में आयुष प्रथम, गौरव नेगी द्वितीय व हेम पाल तृतीय तथा भाला फेक में दीपक चम्याल प्रथम, रक्षित सिंह द्वितीय व हिमांशु नयाल तृतीय स्थान पर रहे। इसी प्रकार बालिका वर्ग चक्का फेक हिमाशी जीना प्रथम, आंचल आर्या द्वितीय व रिया बोनियाल तृतीय स्थान पर रहे। भाला फेक में साक्षी बिष्ट प्रथम, अर्जुमा द्वितीय व कंचना तृतीय स्थान पर रहे। इसी प्रकार रिले रेस में विजेता हल्द्वानी व उपविजेता रामनगर रहे। कबड्डी में बालक वर्ग में विजेता रामनगर उप विजेता हल्द्वानी। बालिका वर्ग कबड्डी में हल्द्वानी विजेता उप विजेता धारी रहे।
जिला युवा कल्याण अधिकारी दीप्ती जोशी व संचालन हेमन्त बिष्ट द्वारा किया गया बीओ पीआरडी डीएन काण्डपाल, कीर्ति वर्मा, वन्दना क्वीरा, राजदीप पंत, निर्णायक ममता जोशी, पूरन, जानकी क्वीरा, प्रशिक्षक शिवेन्द्र नेगी, राजेन्द्र परवाल, प्रकाश बोरा, अनिल मेवाडी , दुर्गा सिंह ऐडी , गीता रजवार,आदि मौजूद थे।
