उत्तरकाशी – जोशीयाड़ा झील मे तीन दिवसीय वॉटर स्पोर्ट्स और कयाकिंग प्रतियोगिता का नमामि गंगे संयोजक हरीश सेमवाल ने किया शुभारंभ

Share Now

उत्तरकाशी जिला मुख्यलाय पर स्थित उत्तराखंड जल विद्धुत निगम  की जोशीयाड़ा बैराज पर निर्मित झील मे तीन दिवसीय जिला वॉटर स्पोर्ट्स कयाकिंग चैम्पियनशिप 2021 का शुभारंभ नमामि गंगा परियोजना के प्रदेश  संयोजक और गंगोत्री तीर्थ पुरोहित हरीश सेमवाल ने किया | इस कार्यक्रम  मे डीएम उत्तरकाशी मयूर दीक्षित को भी आना था किन्तु आवश्यक मीटिंग के चलते वे मौके पर नहीं पहुच सके|

उत्तरकाशी मे जल क्रीडा का शुभारंभ करते हरीश सेमवाल

बीजेपी के वरिष्ठ नेता हरीश सेमवाल ने बताया कि मकर संक्रांति के अवसर पर 14 से लेकर 16 जनवरी तक तीन दिवसीय जल क्रीडा और कयाकिंग की  जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए पर्यटन विभाग कि तरफ से 11 से 13 जनवरी तक रजिस्ट्रेसन करने का समय रखा गया था,  इस चैंपियनशिप मे भाग लेने के लिए कोई भी प्रतिभागी 1500 रु की निर्धारित फीस जमा कर हिस्सा ले सकता है | प्रतियोगिता मे प्रथम विजेता को 5 हजार रु का प्राइज़ दिया जाएगा | प्रतियोगिता का उद्देश्य स्थानीय बेरोजगार युवको मे जल क्रीडा के प्रति उत्साह और इससे आजीविका चलाने के लिए प्रेरित करना है | उत्तरकाशी की  यह छोटी सी झील एक ही स्थान पर जल  क्रीड़ाओ कि भिन्न भिन्न प्रतियोगिताओ के लिए मुफीद है |

बदलने लगी कहावत – पहाड़ का पानी और जवानी अब यही के काम आएगी – हरीश सेमवाल

उन्होने कहा कि गंगोत्री मे अब कहवात बदलने लगी है – पहाड़ कि जवानी और पानी अब  पहाड़ के काम आयेगा|  पीएम मोदी और सीएम त्रिवेन्द्र रावत के नेतृत्व मे विकास योजनाए जैसे जैसे धरातल पर आकार  ले रही है वैसे वैसे लोगो को नए भारत की नयी खूबियो वाली बीजेपी नसजर आने लगी है और आने वाले 2022 के चुनावो मे इसका प्रत्यक्ष प्रमाण देखने को मिलेगा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!