मारुती सुजुकी के CSR फण्ड से नरेन्द्र नगर को मिला ऑक्सीजन प्लांट : शौर्य डोभाल की पहल

Share Now

शौर्य डोभाल की कवायद पर ऑक्सीजन प्लांट पहुंचा नरेंद्रनगर उप जिला अस्पताल

कल देर रात 11 बजे नरेंद्रनगर स्थित श्रीदेव सुमन संयुक्त अस्पताल में 500 लीटर प्रति मिनट की क्षमता वाला ऑक्सीजन प्लांट पहुंच गया। प्लांट को स्थापित करने, अस्पतालों के बेड से जोड़ने, इत्यादि का काम अगले दो सप्ताह में पूर्ण होने की संभावना है जिसके पश्चात इससे मरीजों को ऑक्सीजन उपलब्ध कराया जाएगा।

बीते शनिवार श्री डोभाल इस अस्पताल का निरीक्षण करने नरेंद्रनगर पहुंचे थे , जहां उन्होंने मुख्य चिकित्सा अधीक्षक से तैयारियों की जानकारी ली थी जिसके दो दिनों के अंदर ही प्लांट अस्पताल प्रशासन को सौंप दिया गया।

बता दें कि बीते दिनों इस प्लांट को लगवाने के लिए श्री डोभाल ने मारुति सुजुकी के कार्यकारी निदेशक से उनके कॉरपोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व के अंतर्गत उत्तराखंड को दो ऑक्सीजन प्लांट दान करने को कहा था। इसके फलस्वरूप आज एक प्लांट नरेंद्रनगर में आ चुका है।

इसके अलावा 3-4 जून तक एक और 500लीटर का प्लांट रुद्रप्रयाग जिला अस्पताल पहुंचा दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!