कर्फ्यू तोड़ने की कोशिश की तो लगेगा राष्ट्रीय सुरक्षा कानून

Share Now

हल्द्वानी। हल्द्वानी के बनभूलपुरा में कर्फ्यू लगने के बाद बुधवार को डीजी कानून व्यवस्था, अशोक कुमार ने लाइन नम्बर आठ और लाइन नम्बर एक का दौरा किया। इस दौरान डीआईजी जेआर जोशी और एसएसपी सुनील कुमार मीणा भी उनके साथ मौजूद रहे। इससे पूर्व अशोक कुमार ने पत्रकार वार्ता में कहा कि कर्फ्यू को सख्ती के साथ लागू कराया जाएगा। अगर कोई कर्फ्यू तोड़ने की कोशिश करता है तो सुरक्षा के लिए एनएसए (राष्ट्रीय सुरक्षा कानून) भी लगाया जाएगा। अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान बेहतर कार्य करने वाले बनभूलपुरा के चार पुलिस कर्मियों को सम्मानित किया।

error: Content is protected !!