लोकसभा व निकाय चुनाव की सभी सीटों पर प्रत्याशी खड़े करेगी राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी

Share Now

देहरादून। राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी का एक बड़ा सम्मेलन देहरादून के प्रेस क्लब में संपन्न हुआ। सम्मेलन में सैकड़ो की संख्या में संस्थापक सदस्यों ने भागीदारी की। राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी के सम्मेलन में संस्थापक सदस्यों ने पार्टी का संगठन विस्तार गांव-गांव तक बढाने का संकल्प लिया। तथा आगामी लोकसभा और निकाय चुनावों मे सभी सीटों पर प्रत्याशी खड़े करने का निर्णय लिया गया। कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिव प्रसाद सेमवाल ने कहा कि उत्तराखंड में एक ऐसी पार्टी की जरूरत हो जो दिल्ली वाले दलों की कठपुतली ना हो जिसका बॉस दिल्ली में ना बैठता हो, जिसका शासन दिल्ली से संचालित ना हो। सेमवाल ने कहा कि राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी जनता के बीच तेजी से उभरती हुई पार्टी है। राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी हमेशा स्थानीय मुद्दों को लेकर प्रदेश की जनता के साथ है और आगामी चुनाव में भाजपा को सीधी टक्कर केवल आरआरपी ही दे सकती है।
राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव मनोज डोबरियाल ने बताया कि पार्टी दिल्ली, यूपी , चंडीगढ आदि मे भी उत्तराखंड मूल के लोगों के बीच भी संगठन का विस्तार कर रही है। पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव मनोज डोबरियाल ने कहा कि उत्तराखंड में लाखों की संख्या में शिक्षित बेरोजगार घर बैठे हैं। प्रदेश में हो रही भर्ती परीक्षा में आए दिन नए-नए भर्ती घोटाले सामने आते रहते हैं। सरकार युवाओं के साथ धोखा कर रही है।
पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राजेंद्र पंत ने बताया कि उत्तराखंड के ग्राम स्तर तक संगठन का गठन किया जा रहा है। श्री पंत ने संस्थापक सदस्यों से कहा प्रत्येक जरूरत मंद की मदद के सदैव आगे रहना ही पार्टी कार्यकर्ता का प्राथमिक कार्य होना चाहिए।
राजेंद्र पंत ने कहा कि जनता भाजपा-कांग्रेस की नीतियों से ऊब हो चुकी है, आरआरपी अब जनता के सामने तीसरे विकल्प के रूप में है। प्रदेश भर से युवा एवं महिलाएं बड़ी संख्या में पार्टी के साथ जुड़ रहे हैं। रोजाना सैकड़ो नए कार्यकर्ता पार्टी की सदस्यता ले रहे हैं। गढ़वाल से लेकर कुमाऊं तक पार्टी व्यापक स्तर पर सदस्यता अभियान चला रही है, अब तक हजारों लोग पार्टी के सदस्यता ग्रहण कर चुके हैं।
प्रदेश संगठन सचिव सुलोचना ईष्टवाल ने बताया कि जल्दी ही प्रदेश स्तर पर सभी मोर्चों और प्रकोष्ठ का गठन दिया जाएगा। सुलोचना ईष्टवाल ने भाजपा सरकार पर आरोप लगाए कि सरकार एक और तो महिला सशक्तिकरण की बात करती है, वहीं दूसरी तरफ महिलाओं के साथ घरेलू हिंसा सहित अन्य अपराधों की संख्या दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। सम्मेलन मे पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष भगवती प्रसाद नौटियाल ने बताया कि निकाय चुनाव मे पार्टी पचास प्रतिशत टिकट पूर्व सैनिकों को देगी। पार्टी के प्रदेश महासचिव बलवीर सिंह नेगी, जगदीश सेमवाल, आशीष उनियाल, मनोरमा चमोली, गुलाब सिंह रावत, सुशीला पटवाल और जगदंबा बिष्ट ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। कार्यक्रम में दीपक कंडारी, वी पी नौटियाल, मोहन पाल गुसांई, विनोद कोठियाल, प्रमोद डोभाल, संजय तितोरिया, मुकेश चमोली, गोविंद अधिकारी, राजेश आर्य, बीना नेगी, निर्मला भट्ट, सुशीला पटवाल, अंजु तितोरिया, रजनी मिश्रा, रेखा रानी, शशी नेगी, रंजना उपाध्याय, पिंकी भट्ट, राखी नेगी, शशि बाला नेगी, सरस्वती देवी, संजीव खड़का, शोभा भंडारी, संगीता, चंद्रकला ढोंडियाल, उमा खंडूरी, पवन शर्मा, अमित कुकरेती, मीणा थपलियाल, राजेंद्र भट्ट, रिंकू राठौर, आदिल हुसैन, आशीष मलिक, आशा शर्मा, रजनी ठाकुर, सुरेंद्र यादव, सुशीला पटवाल, सरस्वती गुरुंग, वेद प्रकाश, विशन कंडारी, विशाल भट्ट, रेणु देवी सहित सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!