नैनीताल बैंक की नवीन शाखा का हरिद्वार और नवसुसज्जित शाखा का दून में हुआ उदघाटन

Share Now

देहरादून। नैनीताल बैंक की नवीन शाखा वसंत विहार देहरादून एवं  श्यामपुर कांगड़ी हरिद्वार शाखा बैंक के नए परिसर का उदघाटन बैंक के अध्यक्ष एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी दिनेश पंत द्वारा क्रमानुसार श्यामपुर कांगड़ी हरिद्वार एवं वसंत विहार देहरादून स्थित नवसुसज्जित परिसर में दीप प्रज्वलित कर किया। श्री पंत ने इस अवसर पर प्रतीक स्वरूप फीता काटा तथा उदघाटन से संबन्धित अन्य ओपचरिकताए पूरी की।इसके साथ ही बैंक की शाखाओं की कुल संख्या बढ़कर 155 हो गयी है।
इस अवसर पर आयोजित एक सादे समारोह में क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों प्रमुख ग्राहकों एवं अन्य उपस्थित आगंतुकों को संबोधित करते हुए श्री पंत नें बैंक की महत्वाकांक्षी योजनाओं के विषय में जानकारी देते हुए बताया कि बैंक उत्तराखंड के विकास हेतु अनेक योजनाओं के माध्यम से औद्योगिक एवं व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को सरल एव सस्ती दरों पर ऋण सुविधाए प्रदान करने हेतु कृत संकल्प है। तदनुसार बैंक क्षेत्र को खुदरा ऋण एवं कृषि ऋण योजनाएँ अत्यंत सरल शर्तों पर प्रदान कर रहा है। बैंक को विकसित करने के उद्देश्य से वर्तमान वित्तीय वर्ष में 25 शाखाएं खोलने की श्रंखला में, इन शाखाओं समेत वर्तमान वित्तीय वर्ष में बैंक की 14 शाखाएं खुल चुकी है। श्री पंत नें आगे बताया कि बैंक नें फिनेकल 10 प्लैटफार्म पर बैंकिंग सुविधाए उपलब्ध कराने के उद्देश्य से अनेक आवश्यक कदम उठाएँ है ताकि बैंक अपने ग्राहको को उच्चीकृत तकनीक से युक्त सेवाए प्रदान कर अन्य बेंकों के साथ प्रतिस्पर्धा कर सकें। उन्होने आगे बताया कि बैंक अपनी विस्तार योजना के अंतर्गत 2023 तक शाखाओं की संख्या को 200 एवं बैंक के व्यवसाय को 20,000 करोड़ तक ले जाने के लक्ष्य पर कार्य कर रहा है। उन्होने बैंक के ग्राहकों, अंश धारकों , हित्त धारकों एवं सभी शुभचिंतकों को 98 वर्षों की लंबी यात्रा के दौरान बैंक के प्रति भरोसा दिखाने पर बधाई एवं शुभकामनाए दी। इस अवसर पर अजय सेठ, क्षेत्रीय प्रबंधक देहरादून, यू के बिष्ट ,श्री राकेश तिवारी शाखा प्रबंधक वसंत विहार देहरादून, आकाश सिंह, शाखा प्रबंधक श्यामपुर कांगड़ी रणवीर सिंह चैहान, देवेंद्र सिंह नेगी, अनिल चैहान-प्रधान श्यामपुर, अशोक रावत,ज्ञान सिंह, साविर अली अनसारी, मनोज चैहान, रघुवीर सिंह, बलदेव सिंह, उदय भान सिंह, इत्यादि गणमान्य नागरिक, ग्राहक एवं अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन रूचि असवाल कंडारी ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!