उत्तराखंड में आगामी कुम्भ मेला शांतिपूर्वक संपन्न करवाना सरकार के लिए किसी चुनोती से कम नहीं है | कोरोना के संकट के बीच लाखो करोडो कि भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस बल की मदद के लिए PRD के जवानों को भी तैयार किया जा रहा है | उत्तरकाशी जिले के युवक कल्याण और प्रांतीय रक्षक दल अधिकारी विजय प्रताप भंडारी ने बताया कि जिले से कुल 334 PRD जवानों को 15 दिन के विशेष प्रशिक्षण के बाद हरिद्वार कुम्भ मेले में भेजा जायेगा | जिसमे 119 जवानों कि पूर्व में ट्रेनिंग दी जा चुकी है जबकि 215 जवानों कि ट्रेनिंग 23 फरवरी को पूर्ण हो जाएगी
पूरी खबर लिंक पर
