त्योहारों को देखते हुए नई ट्रैफिक व्यवस्था
किच्छा
किच्छा में त्योहारों को देखते हुए पुलिस प्रशासन भी अब सजग नजर आ रहा है। पुलिस ने भी ट्रैफिक व्यवस्था और बाजारों में बढ़ रही भीड़ के मद्देनजर कार्यवाही शुरू कर दी है। भीड़भाड़ वाले क्षेत्र में ई-रिक्शा एवं बड़े वाहनों को बाधित किया गया है। किच्छा कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक उमेश मलिक की माने तो ट्रैफिक व्यवस्था के साथ-साथ बाजारों में इस बात का ख्याल रखा जा रहा है कि लोग कोरोना के चलते भारत सरकार की गाइडलाइन के अनुसार ही कामकाज करें। मास्क का इस्तेमाल करें और बेवजह दुकानों पर भीड़ ना लगाएं अगर ऐसा होता है तो पुलिस ऐसे लोगों पर सख्ती के साथ कार्रवाई करेगी।
त्योहारों के मौके पर बाजारों में भीड़ होना लाजमी है लेकिन बढ़ते कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए प्रशासन और पुलिस को सख्ती भी करनी होगी नहीं तो कोराना वायरस को रोकना मुश्किल हो जाएगा यही वजह है की प्रशासन और पुलिस बाजारों में लगातार मॉनिटरिंग कर रहा है
उमेश मलिक- प्रभारी निरीक्षक
