उत्तराखंड में मौसम एक बार फिर करवट ले सकता है रविवार मध्य रात्रि के बाद पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण गढ़वाल के कई ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी और बारिश की संभावनाएं हैं इसके अलावा 28 दिसंबर को कुमाऊं के ऊंचाई वाले स्थानों में भी बारिश और बर्फबारी की आशंका है| कुल मिलाकर कहा जाए तो रविवार मध्यरात्रि से आगामी 24 घंटे तक उत्तराखंड में मौसम का मिजाज बदलेगा और बारिश के साथ साथ बर्फबारी भी देखने को मिलेगी जिससे प्रदेशवासियों को शीत लहर का सामना भी करना पड़ेगा इस दौरान मौसम विभाग ने प्रदेश के कई स्थानों पर ओलावृष्टि होने की आशंका भी जताई है जिससे ठंड में और अधिक बढ़ोतरी होने की आशंका है आगामी 29 दिसंबर के बाद मौसम में फिर बदलाव देखने को मिलेगा और लगभग चार-पांच दिन फिर तापमान बढ़ेगा जिससे सर्दी और शीत लहर कम होने की संभावना है
-विक्रम सिंह निदेशक मौसम विभाग उत्तराखंड
