उत्तराखंड भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश महामंत्री सुरेश भट्ट पहली बार प्रदेश कार्यालय पहुंचे, जहां कार्यकर्ताओं ने उनका फूल माला पहनाकर स्वागत किया सुरेश भट्ट ने केंद्रीय नेतृत्व का आभार जताते हुए कहा कि भले ही उन्हें राजनीतिक जीवन में उत्तराखंड को अपनी सेवाएं देने का अवसर पहली बार मिला हो लेकिन स्थानीय निवासी होने के नाते उन्हें पूरे प्रदेश का अनुभव है |
छात्र जीवन से कई दायित्वों का निर्वहन करते हुए सुरेश भट्ट अब उत्तराखंड की ज़िम्मेदारी पर आए हैं| उन्होने कहा की संगठन का कम हर प्रांत मे एक जैसा ही होता है पहले वे हरियाणा मे काम कर रहे थे तो अब पार्टी के निर्देश पर उत्तराखंड मे अपने सेवा देंगे , उन्होंने 2022 में भाजपा की पुनः सत्ता वापसी को अपना लक्ष्य माना है उनका मानना है कि सरकार की रीति नीतियों और विकास कार्यों को आम जन तक पहुंचाना उनकी प्राथमिकता रहेगी| संगठन और सरकार के बेहतर तालमेल के साथ आगामी चुनावी रणनीति पर भी काम होगा
उत्तराखंड और हिमाचल मे बारी बारी से वीजेपी और कॉंग्रेस के सतासेन होने के सवाल पर उन्होने कहा की परिस्थितिया बदलती है इस बार इसमे भी परिवर्तन होगा
-सुरेश भट प्रदेश महामंत्री भाजपा
