भाजपा महिला मोर्चा की नवनियुक्त महानगर अध्यक्ष कमली भट्ट का किया स्वागत

Share Now

देहरादून। भारतीय जनता पार्टी महानगर देहरादून कार्यालय में महिला मोर्चा की नवनियुक्त महानगर अध्यक्ष कमली भट्ट के स्वागत एवं पदभार ग्रहण समारोह में महानगर अध्यक्ष सीताराम भट्ट, विधायक हरबंश कपूर, विधायक गणेश जोशी, विधायक खजानदास, विधायक विनोद चमोली, जिला पंचायत अध्यक्ष मधु चैहान ने शिरकत की और कमली भट्ट को बधाई दी।
विधायक कपूर ने कहा कि लगातार तीन बार की पार्षद कमली भट्ट का संगठन के प्रति बेहद लगाव है। विधायक चमोली ने कहा कि वह कमली भट्ट के नेतृत्व एवं क्षमता को अपने मेयर के समय से ही देख रहे हैं, उन्होनें कहा कि वह अत्यधिक प्रतिभावान एवं संगठन के प्रति पूर्ण लगाव से करती हैं। विधायक खजानदास ने भी नवनियुक्त महानगर अध्यक्ष को बधाई दी। मसूरी विधायक गणेश जोशी ने कहा कि कमली भटृ संगठन में एक कार्यकर्ता के तौर पर कार्य करते-करते आज जिस ओहदे पर पहुॅची हैं, वह उनकी कर्तव्यनिष्ठा एवं जिम्मेदारी के बदौलत ही हुआ है। विधायक जोशी ने कहा कि कमली भट्ट के नेतृत्व में पार्टी मजबूत होगी और आगामी चुनावों में पार्टी को इसका लाभ होगा। महानगर अध्यक्ष ने कहा कि कमली भट्ट के महानगर अध्यक्ष बनने से महानगर को कार्य करने में विशेष सहयोग मिलेगा। इस अवसर पर रविन्द्र कटारिया, डा0 बबीता सहौत्रा, नन्दनी शर्मा, कंचन ठाकुर, वंदना बिष्ट, बृजलेश गौड़, संध्या थापा, रतन सिंह नेगी आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!