पौड़ी में दीपावली त्योहार के मद्देनजर प्रशासन ने अहम फैसले लिए हैं यहां बाजारों में कोई भी पटाखा विक्रेता पटाखे नही बेच सकेगा, पटाखों की खरीदारी सिर्फ प्रशासन के चुने हुए तीन स्थानों पर ही होगी इसमें नए बस अड्डा, रामलीला मैदान और कलक्ट्रेट के पास की जगहों को चिन्हित किया गया है जिससे बाजारों में आगजनी की घटनाएं न हो, बाजार में सिर्फ दीपावली की मिठाइयां, लाइट्स और जो दुकाने चली आ रही थी वहीं बाजारों में संचालित होंगी सिर्फ पटाखो के विक्रय की जगहों के लिए बाजार से सटे इन तीन स्थानो को चुना गया हैं इन चुनिंदा तीन स्थानो पर फायर सर्विस की टीम दुकाने खुलने तक इन स्थानो पर मुस्तैद रहेगी वहीं बाजारों पर पुलिस की कड़ी मुस्तैदी रहेगी पटाखा विक्रेताओं को फायर सेफ्टी नोम्स का पालन करना अनुवार्य होगा इसके लिये फायर सेफ्टी सिलेंडर और बालू की बाल्टियां साथ में विक्रेताओं को रखनी होगी प्रशासन ने तीन जगहों को व्यापार मंडल की सहमति से चिन्हित किया हालांकि इस बीच व्यापार मंडल और प्रशासन की बीच गहमा गहमी भी नजर आई पहले एक ही स्थान प्रशासन ने पटाखों के विक्रय के लिए चुना था लेकिन इस पर व्यापार मंडल की सहमति बनती नजर नही आई वहीं तीन स्थानो को चुने जाने के बाद काफी विचार विमर्श के बाद ये सहमति बन सकी है सीओ पौड़ी ने नगर पालिका को पटाखा विक्रेताओं के लिए चुनिनंदा स्थानों पर कुछ शुल्क विक्रेताओं से लेकर इन जगहों पर व्यवस्था चाकचौबंद करने के निर्देश दिये हैं।
वंदना वर्मा(सीओ पौड़ी)
