एसओपी मे जिक्र नहीं – शिक्षक खुद करवा रहे कोरोना टेस्ट – अपर निदेशक माध्यमिक शिक्षा गढ़वाल मंडल ने की सराहना

Share Now


स्कूल खोलने को शिक्षा विभाग ने कसी कमर

भगवान सिंह पौड़ी
उत्तराखण्ड में 2 नवम्बर से 10वी 12 वी कक्षाओं के स्कूल खुलने जा रहे हैं लेकिन इससे पहले ही अपनी सूझबूझ दिखाकर पौड़ी में कई सरकारी और गैर सरकारी शिक्षक खुद का कोरोना टेस्ट करवाने लगे हैं जिससे छात्र छात्राओं में कोरोना का साया न पड़ सके , जबकि प्रदेश सरकार की एसओपी में स्कूल खुलने पर कोरोना टेस्ट की अनुवार्यता न तो छात्रों के लिए रखी गई है न ही शिक्षकों के लिए लेकिन फिर शिक्षक कोरोना टेस्ट को स्कूल खुलने से पहले जरुरी समझ रहे हैं इसलिये शिक्षक इन दिनों अपना कोरोना टेस्ट करवाने के लिए कोरोना टेस्ट सेंटर में पहुंच रहे हैं या आधुनिक मशीनों से शिक्षकों का रेपिड एंटीजेन टेस्ट करवाया जा रहा है शिक्षकों की इस सूझबूझ को अपर निदेशक माध्यमिक शिक्षा गढ़वाल मंडल महावीर सिंह बिष्ट ने सराहा है उन्होंने बताया कि कोरोना टेस्ट की अनुवार्यता का सुझाव वे शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे की वर्चवल मीटिंग में रख चुके थे साथ ही उन्होंने ये भी सुझाव रखा था कि शिक्षक व छात्रा की थर्मल स्क्रीनिंग भी स्कूल पहुँचने पर की जाए लेकिन स्कूल खोलने के लिए जो एसओपी जारी की गई है उसमें कई लिए गए सुझाव का जिक्र नही है लेकिन अब जब शिक्षक खुद का कोरोना टेस्ट करवा रहे हैं तो ये सराहनीय पहल है अपर निदेशक माध्यमिक शिक्षा महावीर सिंह ने कहा की स्कूल खुलने पर सरकार द्वारा दिये गए निर्देशों का पालन बखुबी किया जाएगा शोसियल डिस्टनसिंग रखकर ही स्कूल खोले जाएंगे।
महावीर सिंह बिष्ट(अपर निदेशक माध्यमिक शिक्षा गढ़वाल मंडल)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!