अब आईटी मामलो मे पुलिस करेगी मुकदमा दर्ज – सोसल मीडिया पर रहेगी नजर

Share Now


-पौड़ी जिले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने सभी थाना प्रभारियों के साथ मासिक अपराधों की मीटिंग की |

SSP की इस मीटिंग में आईटी एक्ट के मामले छाए रहे जिसमे बताया गया की जिले में अब आईटी एक्ट के मामले भी सामने आने लगे हैं ऐसे में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने पुलिस प्रशासन को आई टी एक्ट के मामलों को गम्भीरता से लेकर इनमें त्वरित कार्यवाही के निर्देश दिए जिले के सभी थानों को दिए हैं इन मामलों की विवेचना आईटी सेल किस किन बातों को ध्यान में रखकर करे , इसके भी निर्देश दिये गए हैं| वहीं सोशियल मीडिया पर भी कड़ी निगाहे रखने को कहा गया है जिससे साइबर क्राइम की घटनाओं को रोका जा सके | दरअसल बीते माह ही एक युवती ने पुलिस से शिकायत की थी कि एक युवक उसे इंस्टाग्राम में अश्लील मैसेज भेजकर परेशान कर रहा है जिस पर पुलिस ने आईटी एक्ट में मुकदमा दर्ज आरोपी को पकडा उसे न्यायलय के समक्ष प्रस्तुत किया | ऐसे में इसी प्रकार से विवेचनाओं में तेज़ी दिखाते हुए त्वरित कार्यवाही करने के निर्देश एसएसपी ने दिए हैं, वहीं साइबर ठगी के मामलों व अन्य सभी अपराधों की लम्बित विवेचनाओ को जल्द निस्तारित करने के निर्देश दिए हैं जबकि दीपवाली में मुस्तैदी बनाये रखने के निर्देश भी एसएसपी ने दिए हैं।
पी रेणुका(एसएसपी पौड़ी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!