– देहरादून
वन दरोगा भर्ती में हुए अनियमितता को लेकर कांग्रेस ने मोर्चा खोल दिया है. कांग्रेस की छात्र शाखा एनएसयूआई ने आज रैली निकालकर सचिवालय कूच किया. रैली में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह और पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने भी शिरकत की।
इस दौरान कोंग्रेसी नेताओ ने बताया कि सरकार द्वारा प्रदेश के युवाओं के साथ लगातार धोखा किया जा रहा है. भर्तियां केवल घोषणाओं के लिए निकाली जाती हैं, लेकिन धरातल पर आते आते रोजगार किसी को भी नहीं मिल पाता है. सरकार रोजगार के नाम पर युवाओं के साथ छलावा कर रही है, जिसे लेकर कांग्रेस मुखर है. कार्यकर्ताओ ने एक बड़ी बाइक रैली से सचिवालय कूच किया| . उत्तराखंड में फॉरेस्ट गार्ड भर्ती में हुई धांधली को लेकर कांग्रेस प्रदेश अध्य्क्ष प्रीतम सिंह ने भाजपा सरकार पर हमला बोला है। प्रीतम सिंह का कहना है कि जो बीजेपी सरकार ने प्रदेश के युवाओ से वादे किये थे वो सरासर जुमला साबित हुआ है। आज प्रदेश के युवाओ की हालत दयनीय है जिससे युवा सड़को पर है बेरोजगार दर-दर की ठोकरें खा रहा है। प्रदेश में बेरोजगारी अपने चरम सीमा पर है लेकिन सरकार कोई सुध नहीं ले रही है। प्रीतम ने कहा कि भर्ती घोटाले की जांच सरकार ने एसआईटी को सौंपी थी लेकिन अभी तक जांच रिपोर्ट नहीं आयी है ऐसे में जीरो टॉलरेंस की सरकार पर सवाल उठना लाजमी है।
प्रीतम सिंह प्रदेश अध्यक्ष कांग्रेस।
वहीं हरीश रावत का कहना है कि आज जब युवा कांग्रेस ने सचिवालय कूच करना चाहा ओर मुख्य सचिव को ज्ञापन देना चाहा तो मुख्य सचिव को आना चाहिए था लेकिन उसकी वजह युवाओं पर लाठी डंडे भांजी जा रही है साथ ही हरदा ने कहा कि जल्दी फॉरेस्ट गार्ड भर्ती का परिणाम निकले और जो दोषी है उनके खिलाफ कार्यवाही की जानी चाहिए
बाइट हरीश रावत , पूर्व सीएम
