उत्तराखंड में आपदा प्रभावित क्षेत्र में चल रहे राहत एवं बचाव कार्यों के बीच एनटीपीसी खुल कर आगे आ रही है, NTPC के सामाजिक दायित्व के तहत पूरा मानव संसाधन महकमा आपदा प्रभावित तपोवन घाटी के ग्रामीण को राहत पहुचाने में युद्ध स्तर पर जुटा हुआ है,| NTPC द्वारा स्थानीय ग्रामवासियों के लिए चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जा रहा है। चिकित्सा शिविर में ग्रामवासियों के साथ साथ स्कूल व आई टी आई में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को भी लाभ मिल रहा है। शिविर में जरूरतमंद लोगो के लिए दवाइयों के साथ साथ चिकित्सकीय परामर्श भी उपलब्ध कराया जा रहा है। राहत वा बचाव कार्यों का जायजा लेने के लिए खुद एम.एस.डी भट्टामिश्रा, कार्यकारी निदेशक, मानव संसाधन खुद जमीन पर उतर कर स्थानीय लोगो से बात बचाव कार्यों का जायज़ा ले रहे हैं व हर संभव मदद का भी आश्वासन दे रहे हैं।
शिविर में उपचार के लिए आए लोगो ने एनटीपीसी द्वारा स्थापित किए इस शिविर को बहुत मददगार बताया।
एम,एस,डी,भट्टा मिश्रा, कार्यकारी निदेशक HR,
