देहरादून। राज्य में शनिवार को सर्वाधिक 72 कोरोना पाॅजीटिव मामले सामने आए। उत्तराखंड में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 244 हो गई है। अब राज्य कोई भी जिला कोरोना संक्रमण से अछूता नहीं रह गया है।
स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार शनिवार को चंपावत में सात, देहरादून में नौ, हरिद्वार में दो, नैनीताल में 57, अल्मोड़ा में तीन, पिथौराढ़ में दो, उत्तरकाशी में तीन, ऊधमसिंह नगर में तीन, रुद्रप्रयाग में तीन और पौड़ी जिले में दो नए मामले सामने आए हैं। यह पहली बार है जब राज्य में एक साथ 72 केस सामने आए हैं। इन मामलों के आने के बाद अब राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या 244 हो गई है। रुड़की के आदर्श नगर निवासी 54 वर्षीय व्यक्ति में आज कोरोना की पुष्टि हुई है। ये मुंबई से हरिद्वार में आए थे। इनका सैम्पल नारसन बॉर्डर से लिया गया था। हरिद्वार जनपद में अब एक्टिव केस छह हो गए हैं। ये सभी रुड़की क्षेत्र से आए हैं। सभी प्रवासी हैं। इससे पहले सात मामले आए थे जो कि सभी ठीक हो चुके थे। लेकिन नए मामले आने से लोगों की चिंता बढ़ने लगी है। कोरोना संक्रमण से अब तक सुरक्षित चंपावत जिले में सात कोरोना पॉजिटिव केस सामने आए हैं। पॉजिटिव मिले चार युवक मुबंई से 21 मई को आए हैं, जिन्हें पर्यटक आवास गृह टनकपुर में क्वारंटीन किया गया था। जबकि तीन अन्य युवक नोएडा और गुरूग्राम
