उत्तराखंड में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 4102 पहुंची

Share Now

देहरादून। उत्तराखंड में शुक्रवार को 120 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। इन्हें मिला कर प्रदेश में संक्रमितों का आंकड़ा 4102 पहुंच गया है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार, शुक्रवार को आई जांच रिपोर्ट में 2806 सैंपल निगेटिव मिले हैं।
ऊधमसिंह नगर जिले में 46 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। इनमें एक स्वास्थ्य कर्मी, दो पुणे, दो मुंबई, दो अहमदाबाद, चार दिल्ली, दो गाजीपुर यूपी, एक बरेली और 23 संक्रमित संपर्क में आए हैं, जबकि नौ की ट्रेवल हिस्ट्री नहीं है। वहीं, ऊधमसिंहनगर जिले में 55 वर्षीय मृतक महिला का सैंपल भी पॉजिटिव मिला हैं। देहरादून जिले में 38 संक्रमित मरीज मिले हैं। इनमें 33 लोग संपर्क में आने से कोरोना की चपेट में आए हैं। जबकि दो मुरादाबाद, एक दिल्ली, एक सहारनपुर और एक संक्रमित की ट्रेवल हिस्ट्री नहीं है। हरिद्वार जिले में 21 संक्रमितों में 13 कोरोना संक्रमित संपर्क में आए हैं और आठ की ट्रेवल हिस्ट्री नहीं है। नैनीताल जिले में सात संक्रमित मिले हैं। जिनकी ट्रेवल हिस्ट्री नहीं है। पौड़ी जिले में छह संक्रमितों में से चार दिल्ली, एक गुरुग्राम से आया है। जबकि एक संक्रमित की ट्रेवल हिस्ट्री नहीं है। अल्मोड़ा और चंपावत जिले में एक-एक संक्रमित मरीज मिला है। इनकी ट्रेवल हिस्ट्री नहीं है। शुक्रवार को 26 संक्रमित मरीजों को इलाज के बाद घर भेजा गया है। प्रदेश में अब तक 3021 मरीज ठीक हो चुके हैं। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!