प्रदेश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 4849 पहुंची

Share Now

देहरादून। राज्य में मंगलवार को कोरोना के 210 नए मरीज मिले। इसके साथ ही कुल मरीजों की संख्या 4849 हो गई है। 85 मरीजों को इलाज के बाद अस्पतालों से डिस्चार्ज किया गया। अभी तक ठीक होने वाले मरीजों की कुल संख्या 3297 हो गई है। 

स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार मंगलवार को देहरादून में 65, हरिद्वार में 52, यूएस नगर में 34, टिहरी में 21, उत्तरकाशी में 16, नैनीताल में 15, अल्मोडा में पांच जबकि चम्पावत के दो मरीजों में कोरोना वायरस की पुष्टि हुई है। मंगलवार को 2348 सैंपल की रिपोर्ट आई जिसमें से 210 पॉजिटिव जबकि 2138 नेगेटिव पाए गए हैं। पूरे राज्य से 3875 मरीजों के सैंपल जांच के लिए भेले गए हैं। जिसमें से सबसे अधिक यूएस नगर से 638, देहरादून से 460, नैनीताल से 349 सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। राज्य में अभी तक कुल 127098 सैंपल जांच के लिए भेजे जा चुके हैं। जिसमें से 108488 सैंपल नेगेटिव, 4849 पॉजिटिव पाए गए हैं। राज्य में कोरोना मरीजों के दोगुना होने की दर सात दिनों के आधार पर 20 दिन रह गई है। मरीजों के ठीक होने की दर 67 प्रतिशत जबकि संक्रमण दर 4.30 प्रतिशत है। कोरोना संक्रमण को नियंत्रित करने के लिए राज्य में कुल 132 कंटेनमेंट जोन बनाए गए हैं। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!