काशीपुर में कोरोना का कहर दो और होटलों को बनाया गया कोविड केयर सेंटर
काशीपुर में कोरोना संक्रमितों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है.. बीते रोज काशीपुर में 56 कोरोना पॉजिटिव आने के बाद आज 47 लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई है..शहर में उपजिलाधिकारी कार्यालय के कर्मचारी समेत 29 कोरोना पॉजिटिव मामले आये हैं जबकि आरटीबीसीआर के तहत 18 पॉजिटिव मामले सामने आए हैं.. कुल मिलाकर आज 47 लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई है..।
जिले के एसीएमओ डॉ अविनाश खन्ना ने बताया कि आज काशीपुर में 1280 लोगों की एंटीजन टेस्टिंग की गई है जिसमें से 29 लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई है जबकि आरटीबीसीआर के तहत 18 लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई है..
आज काशीपुर में जिन सभी मे कोरोना की पुष्टि हुई है उनमें से उपजिलाधिकारी कार्यालय का कर्मी भी शामिल है..उपजिलाधिकारी कार्यालय में कोरोना संक्रमित मिलने के बाद कार्यालय को सैनिटाइजेशन के बाद बंद कर दिया गया है..वहीं जिले के एसीएमओ डॉ अविनाश खन्ना ने बताया कि कोरोना संक्रमितों की बढ़ती तादाद को देखते हुए उनके उपचार के लिए होटल अनन्या समेत दो अन्य होटलों मैनोर तथा गौतमी हाइट्स को कोविड केयर सेंटर में तब्दील कर दिया गया है..।
डॉ. अविनाश खन्ना, एसीएमओ, ऊधम सिंह नगर
