देहरादून । भारतीय जनता पार्टी महानगर देहरादून पदाधिकारियों एवं नगर निगम पार्षदों की बैठक में भाजपा उत्तराखंड प्रभारी श्याम जाजू ने कहा कि पार्टी के पक्ष में माहौल बनाना कार्यकर्ताओं का प्रमुख कार्य है। उन्हें केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं को समाज के प्रत्येक व्यक्ति तक पहुंचाना होगा।
जाजू ने सभी पदाधिकारियों एवं पार्षदों से केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं पर जनता की प्रतिक्रिया का फीडबैक लिया। पदाधिकारियों एवं पार्षदों ने अपने अपने क्षेत्र से संबंधित कार्यों का विवरण प्रदेश प्रभारी को दिया। वर्चुअल बैठक को मेयर सुनील उनियाल गामा महानगर अध्यक्ष सीताराम भट्ट ने भी संबोधित किया। बैठक का संचालन महामंत्री सतेंद्र नेगी व रतन चैहान ने संयुक्त रूप से किया। बैठक में दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री रविंद्र कटारिया, महानगर पदाधिकारी बृजेलेस गुप्ता, राजीव उनियाल, हरीश कोहली, रूद्र शर्मा, आनंद नौटियाल, अनुराग भाटिया, करुण दत्ता, पार्षद सतीश कश्यप, आलोक कुमार, बीना रतूड़ी, शुभम नेगी, दिनेश सती, सुखबीर बुटोला, दर्शन लाल बिंजोला, मदन सिंह, अनीता गर्ग सहित दर्जनों पदाधिकारियों एवं निगम पार्षद ने भाग लिया।
–
