प्रदेश में सोमवार को 807 नए कोरोना संक्रमित मिले, टोटल आंकड़ा 25436 पहुंचा

Share Now

देहरादून। उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण लगातार बेकाबू होता जा रहा है। सोमवार को प्रदेश में 807 नए संक्रमित मरीज मिले हैं। इसके साथ ही कुल मरीजों का आंकड़ा 25436 पहुंच गया है। 473 मरीज इलाज के बाद डिस्चार्ज किए गए। जिससे ठीक होने वाले मरीजों की संख्या 17046 हो गई है।
स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार देहरादून में सर्वाधिक 241, हरिद्वार में 73, नैनीताल में 142,  यूएस नगर में 118, पौडी में 84, अल्मोड़ा में 13, बागेश्वर में सात, चमोली में 12, चम्पावत में 19, पिथौरागढ़ में सात, रुद्रप्रयाग में 15, टिहरी में 41,उत्तरकाशी जिले में 35 लोगों में कोरोना वायरस की पुष्टि हुई है। हल्द्वानी मेडिकल कॉलेज में भर्ती सात मरीजों की मौत हुई। इसके साथ ही राज्य में अभी तक संक्रमित होने के बाद मरने वाले मरीजों की कुल संख्या 348 हो गई है। राज्य के अस्पतालों में मौजूदा समय में 7965 मरीजों का इलाज चल रहा है। सोमवार को पूरे राज्य से कुल 7721 सैंपल जांच के लिए भेजे गए।
जबकि दस हजार सैंपल की रिपोर्ट आई है। 12 हजार 800 के करीब सैंपल की रिपोर्ट आना अभी बाकी है। राज्य में कोरोना मरीजों के दोगुना होने की दर 21 दिन, ठीक होने की दर 67 प्रतिशत जबकि संक्रमण दर 5.78 प्रतिशत पहुंच गई है। देहरादून जिले में सर्वाधिक 1859 एक्टिव मरीज हैं। जबकि बागेश्वर में सबसे कम 92 एक्टिव मरीज हैं। राज्य में संक्रमण को कम करने के लिए कुल 453 कंटेनमेंट जोन बनाए गए हैं।

सचिव व संयुक्त सचिव समेत चार अफसर-कर्मचारी कोरोना संक्रमित पाए गए  

देहरादून। उत्तराखंड सचिवालय में सचिव व संयुक्त सचिव समेत चार अफसर-कर्मचारी कोरोना की चपेट में आ गए हैं। सोमवार को शुरू हुई कोरोना संक्रमण की एंटीजन जांच में 82 में से तीन कार्मिक कोरोना पॉजिटिव पाए गए।
इनमें एक संयुक्त सचिव, होमगार्ड और पीआरडी कर्मचारी है। वहीं, सचिव हरबंस सिंह चुघ के मुताबिक, उनके गले में हल्की खराश होने पर उन्होंने घर पर ही टेस्ट कराया, जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उनका कहना है कि वे शुक्रवार से ही दफ्तर नहीं जा रहे हैं। उन्होंने खुद को होम आइसोलेट कर लिया था। इसकी सूचना उन्होंने शासन को दे दी है। एहतियात के तौर पर उनके विभागों से जुड़े कृषि, श्रम और उद्यान अनुभागों को 48 घंटे के लिए सील कर दिया गया है। वहीं, संयुक्त सचिव नंदन सिंह डुंगरियाल की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। उन्होंने इसकी लिखित सूचना अपर मुख्य सचिव सचिवालय प्रशासन को दे दी है। डुंगरियाल के पास एसएडी के साथ खनन भी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!