मोर्चा की मांग पर मंडलायुक्त ने सचिव को प्रस्ताव भेज भवनकर, दुकान किराया माफी का किया आग्रहः नेगी

Share Now

विकासनगर। नगर पालिका परिषद, विकासनगर क्षेत्र अंतर्गत भवन स्वामियों एवं व्यापारियों के दुकान किराया विलंब शुल्क माफ किए जाने की मांग को लेकर जन संघर्ष मोर्चा  प्रतिनिधिमंडल ने नवंबर 2019 को मोर्चा अध्यक्ष एवं जीएमवीएन के पूर्व उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह नेगी के नेतृत्व में आयुक्त, गढ़वाल मंडल रविनाथ रमन को ज्ञापन सौंपा था।

तत्समय मंडलायुक्त ने मामले में प्रस्ताव शासन को भेजने का आश्वासन दिया था। मोर्चा की मांग पर मंडलायुक्त द्वारा 15 मई 2020 को पत्र सचिव, शहरी विकास को प्रेषित कर मार्गदर्शन मांगा गया है, जिससे शीघ्र भवन स्वामियों एवं व्यापारियों को राहत मिलेगी। नेगी ने कहा कि वित्तीय वर्ष 2005-06 से 2015 -16 तक भवन कर 10 फीसदी की दर से वसूला गया ,जबकि सम्परीक्षा विभाग द्वारा 12.50 फीसदी की दर से वसूलने के निर्देश दिए गए। उक्त के खिलाफ पालिका बोर्ड द्वारा 22 दिसंबर 2018 को प्रस्ताव पारित कर कालातीत हो चुकी 2.5 प्रतिशत की मांग को खारिज कर दिया गया, जिसकी धनराशि 44.39 लाख थी। इसके साथ-साथ पालिका के स्वामित्व वाली 88 दुकानों का किराया विलंब से जमा होने पर 12.50 फीसदी अधि घोषित होने के कारण दुकानदारों के आग्रह पर पालिका बोर्ड द्वारा 17 अप्रैल 2018 के द्वारा विलंब शुल्क 33.31 लाख माफ करने हेतु प्रस्ताव पारित किया गया था। नेगी ने भरोसा जताया कि नगर वासियों को शीघ्र ही राहत मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!