सावन के पहले सोमवार को शिवालयों में उमड़े भक्त

Share Now

हरिद्वार। सावन के पहले सोमवार को प्रदेश भर के शिवालयों में श्रद्धालुओं का जल सैलाब उमड़ा पड़ा है।  सुबह से ही लोग जलाभिषेक करते दिख रहे हैं। कुछ श्रद्धालु तो सावन की पहली सोमवार को जल चढ़ाने के लिए देर रात ही मंदिर पहुंच चुके थे। पूरे मंदिर ‘बोल बम’ के नारे से गूंज रहे है। जो लोग मंदिर से बाहर आ रहे हैं या मंदिर पहुंच रहे हैं, सभी भगवान भोलेनाथ की भक्ति में मंत्रमुग्ध नजर आ रहे हैं। ऐसा लग रहा है मानो मंदिर में प्रवेश करते ही सारी थकान, तकलीफ खत्म हो गई हो। श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए जलाभिषेक करने के लिए सारी व्यवस्थाएं पहले से ही दुरुस्त रखी गई।
जो भी श्रद्धालु सोमवार को बाबा के ज्योतिर्लिंग पर जलाभिषेक के लिए पहुंच रहे हैं, वह रूट लाइन के रास्ते से ही मंदिर तक पहुंच रहे हैं। पहली सोमवार की भीड़ को देखते हुए मंदिरों के पदाधिकारी मंदिर में सुबह-सुबह ही सारी तैयारी का जायजा लेने पहुंचे हुए थे।
पहले सोमवार को लेकर बाबा केदारनाथ धाम के आज का दिन बहुत खास है। आज चतुर्थी तिथि पड़ी है। इस दिन शिव वास होता है और आज भगवान भोलेनाथ कैलाश पर विराजमान होते हैं। इस दिन पूजा करने से लोगों को हर सुख समृद्धि की प्राप्ति होती है।
इस वर्ष 4 सोमवारी का योग बना हुआ है। वहीं, मंदिर पहुंचने वाले श्रद्धालुओं ने कहा कि इस वर्ष सबसे ज्यादा भीड़ देखने को मिल रही है। सुबह में ही हजारों की संख्या में श्रद्धालु मंदिर परिसर में पहुंच गए थे। सुबह चार बजे सेे ही बाबा के श्रद्धालु जलाभिषेक करने के लिए पहुंचने लगे।
श्रद्धालुओं ने बताया कि आज जलाभिषेक करने में 8 घंटे से भी ज्यादा लग रहे हैं। कई बम को तो जलाभिषेक के लिए 12 से 15 घंटे तक इंतजार करना पड़ा। इधर, प्रशासन की ओर से भी श्रद्धालुओं का विशेष ध्यान रखा जा रहा है। जो भी भक्त आ रहे हैं उन्हें सही रास्ता दिखाकर मंदिर परिसर भेजा जा रहा है। वहीं, कांवरिया पथ पर लाइनें सुचारू रूप से चलती रहे, इस पर जिला प्रशासन की ओर से विशेष ध्यान दिया जा रहा है। मंदिर के चारों ओर एवं मुख्य चैकों पर क्यूआरटी की टीम तैनात की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!