विश्व जल दिवस पर ग्रामीणों को जल बचाव के प्रति किया जागरूक।

Share Now

डोईवाला।आज इंडिगो गेट स्मार्ट बस के माध्यम से विश्व जल दिवस(22 मार्च) के अवसर पर केशवपुरी समुदाय के लोगों को पेयजल/स्वच्छ जल के सदुपयोग के लिए जागरूक किया गया।
आज एसआरएफ फाउंडेशन की तरफ से इंडिगो गेट स्मार्ट बस में केशवपुरी समुदाय के लोगो के साथ विश्व जल दिवस मनाया गया।

विश्व जल दिवस के अवसर पर समुदाय के लोगों को स्वच्छ पेयजल का महत्व,जल के संरक्षण आदि के बारे में जागरूक किया गया एवं साथ ही लोगों को यह बताया गया कि हमारे पास भूमिगत जल बहुत ही सीमित मात्रा में है हमें इसको बेवजह बर्बाद नहीं करना है। विश्व जल दिवस 2022 की थीम ‘ग्राउंडवाटर मेकिंग द इंविजिबल विजिबल’ यानी भूजल अदृश्य को दृश्यमान बनाना के बारे में वीडियो के माध्यम से समुदाय के लोगो को बताया गया। जिसमें लोगों से जल संरक्षण के प्रति शपथ ग्रहण करायी गयी।
इस जागरूकता अभियान के अवसर पर एसआरएफ फाउंडेशन के कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर श्रीमान विकास कुमार,कम्युनिटी मोबिलाइज़र श्रीमान निर्मल सिंह,इंडिगो गेट स्मार्ट बस ड्राइवर श्रीमान अवतार सिंह एवं केशवपुरी समुदाय के लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!