85 किलो गांजे के साथ एक गिरफ्तार

Share Now

’पौड़ी। पौडी पुलिस ने 85 किलो गांजे के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। जिसकी बाजार में कीमत 13 लाख बताई जा रही है। पुंलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है।
मिली जानकारी के अनुसार सिमडी पुलिस चैक पोस्ट धुमाकोट के पास गश्त कर रही थी। चैकिंग के दौरान पुलिस ने एक कार को रोका। तलाशी लेने पर कार से 85 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। इसके बाद कार चालक रणधीर सिंह को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। पूछताछ में आरोपी रणधीर सिंह ने बताया कि वह सनोज नेगी नाम के लड़के से यह 85 किलो अवैध गांजा उसके घर गाँव भंगलवाड़ी, बजवाड़ा सराइखेत जनपद अल्मोड़ा से खरीद कर लाया था। अवैध गांजा मुरादाबाद में ले जाकर ऊंचे दामों में बेचता है और मुनाफा कमाता है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!