हेम कुंड साहिब और लक्ष्मण मंदिर के खुले कपाट – पहले दिन करीब 125 श्रद्धालुओं ने दरवार साहिब मे मत्था टेका।

Share Now


बोले सोनिहाल के जयकारों के बीच पवित्र हेमकुंड साहिब के कपाट खोल दिये गए। पहले दिन करीब 125 श्रद्धालुओं ने दरवार साहिब मे मत्था टेका। हेमकुंड साहिब के प्रकाशोत्सव से पूर्व ठीक साढ़े नौ बजे सतखण्ड से पवित्र गुरुग्रंथ साहिब को पंच प्यारों की अगुवाई में दीवान हाल में लाया गया और पूरे विधि.विधान के साथ सुशोभित किया गया। इसी बीच लोकपाल स्थित पौराणिक लक्ष्मण मंदिर के कपाट भी खोल दिए गए।

रिपोर्टर संजय कपरवान, जोशीमठ
इसके उपरांत ठीक 10 बजे से सुखमणि पाठ शुरू हुआ और 11 बजकर 20 मिनट पर शबद.कीर्तन हुआ। दोपहर 12 बजे इस वर्ष की पहली अरदास के बाद कपाट दर्शनार्थ खोल दिए गये। हेमकुंड साहिब के मुख्यग्रंथी भाई मिलाप सिंह व सहायक ग्रन्थी भाई गुरवंत सिंह ने पहली अरदास की। हेमकुंड साहिब मैनेजमेंट ट्रस्ट के मुख्य प्रबंधक सरदार सेवा सिंह के अनुसार पहले दिन करीब 125 श्रद्धालुओं ने पवित्र हेमकुंड साहिब मे मत्था टेका। उन्होंने कहा कोविड .19 के सभी नियमों का पालन करते हुए ही दरवार हाल में व्यवस्था बनाई गई है। उन्होंने कहा कि पहली अरदास में सुखद यात्रा की कामना के साथ ही विश्व को कोरोना से मुक्ति की प्रार्थनाकी गई।
इधर हिंदुओं के पवित्र तीर्थ लोकपाल स्थित पौराणिक लक्ष्मण मंदिर के कपाट भी वैदिक मंत्रोच्चार के साथ खोल दिये गए।

सेवा सिंह
(प्रबंधक श्री हेमकुंड साहिब मैनेजमेंट ट्रस्ट
)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!