लंढौरा में खुलेआम दौडते खनन से लदे वाहन
लंढौरा क्षेत्र में खनन माफियाओं के हौसले कितने बुलंद हैं इस बात का अंदाजा कस्बे में मुख्य मार्गो पर खुलेआम खनन से लदी ट्रैक्टर ट्रॉलीयों के दौडने से लगाया जा सकता है। हालांकि कभी कभार प्रशासनिक अधिकारी महज खानापूर्ति पूरी करने के लिए इक्का दुक्का वाहनों को सीज कर क्षेत्र में अपनी मौजूदगी का अहसास कराते हैं। मगर बावजूद इसके खनन कारोबारी अपने कार्य को बखूबी अंजाम दे राजस्व को प्रतिमाह लाखों की चपत लगा रहे हैं।
लंढौरा क्षेत्र में सैकड़ों ईट भट्टे संचालित है जिन पर रेत सप्लाई करने के लिए क्षेत्र में दर्जनों से अधिक खनन कारोबारी मौजूद हैं। इन खनन कारोबारियों का मुख्य केंद्र गाधारोणा व बुक्कनपूर गांव बना हुआ है जहां से राजस्व की भूमि से रेत उठाकर ईट भट्टों को बेचकर मोटी कमाई कर रहे हैं। कई भट्टे स्वामी भी इस कारोबार में शामिल हैं। इस संबंध में कई बार गाधारोणा व बुक्कनपूर के ग्रामीण लिखित शिकायत भी कर चुके हैं। बावजूद इसके खनन कारोबारियों के हौसले बुलंद हैं। हालांकि कभी कभार महज दिखावे के लिए तहसील व स्थानीय पुलिस इक्का दुक्कावाहनों को सीज करती हैं। बावजूद इसके खनन माफिया राजस्व की भूमि से रेत उठाकर ईट भट्ठा स्वामियों को बेचकर एक ओर जहां मोटी कमाई कर रहे हैं वहीं प्रतिमाह राजस्व को लाखों की चपत भी लगा रहे हैं। मामले को लेकर गाधारोना गांव के पूर्व प्रधान प्रेम गिरी का कहना है कि खनन माफिया गांव की बंजर भूमि से खनन किया जा रहा है। ओर प्रशासन शासन को कई बार अवगत करवा चुके है लेकिन आज तक कोई कार्रवाई नही हुई है।
– प्रेम गिरी पूर्व प्रधान गाधारोना
