टॉल प्लाजा की नींव रखते ही प्रधान संगठन में आक्रोश , टॉल प्लाजा के खिलाफ सड़कों पर उतरने कि चेतावनी |
उत्तराखंड में ऋषिकेश हरिद्वार सड़क मार्ग पर नेपाली फार्म के पास टोल प्लाजा निर्माण का प्रधान संगठन ने पुरजोर विरोध सुरु कर दिया है | लच्छी वाला में बने टोल प्लाजा के खट्टे अनुभवों के बाद अब ग्रामीण किसी कीमत पर भी टोल प्लाजा बनाने को तैयार नहीं है |
ऋषिकेश
अमित कण्डियाल
उत्तराखंड में बेहतर सडको के साथ टोल प्लाजा स्थानीय लोगो केलिए मुसीबत लेकर आ रहा है | आसपास के ग्रामीणों को महज दो से चार किमी दुरी इस हाई वे पर चलने का दंड टोल के रूप में भुगतना पड़ रहा है | देहरादून के लच्छी वाला में कई आन्दोलन के बाद बीच का रास्ता निकाला गया , अभी ये मामला शांत हुआ ही था कि ऋषिकेश हरिद्वार के बीच नेपाली फार्म के टोल प्लाजा का निर्माण सुरु करा दिया गया है जिसको लेकर ग्राम प्रधान संगठन ने विरोध सुरु कर दिया है | प्रधानो का आरोप है कि राजाजी नेशनल पार्क के अंतर्गत ठेकेदार के पास कोई अनुमति भी नहीं है ऐसे में निर्माण सुरु करने पर प्रश्न उठाना लाजमी है |
लच्छीवाला के बाद अब ऋषिकेश के पास नेपाली फार्म में बन रहे टोल प्लाजा लोगों के लिए सर दर्द बनने जा रहा है। दरअसल ऋषिकेश – देहरादून मार्ग पर लच्छीवाला के पास बने टोल प्लाजा के विरोध में काफी आंदोलन चले। जिसके बाद कुछ बीच का रास्ता निकाल कर आंदोलन शांत करवाया गया। लेकिन अब हरिद्वार – देहरादून हाईवे पर नेपाली फार्म के पास टोल प्लाजा बनने की तैयारी शुरू हो गई है। जिसको लेकर प्रधान संगठन ने विरोध सुरु कर दिया है । प्रधान संगठन द्वारा मौके पर चल रहे निर्माण कार्य को रुकवाया गया। प्रधान संगठन का कहना है कि टाइगर रिजर्व पार्क क्षेत्र में टोल प्लाजा बनना नियम विरुद्ध है। साथ ही टोल प्लाजा बनने से भविष्य में स्थानीय लोगों को आये दिन दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा।
