लोक भवन में वसंतोत्सव की सांस्कृतिक संध्या का आयोजन

Share Now

देहरादून। राज्यपाल गुरमीत सिंह ने शनिवार को लोक भवन में वसंतोत्सव-2026 के द्वितीय दिवस पर आयोजित सांस्कृतिक संध्या का दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया। कार्यक्रम में उत्तराखण्ड की समृद्ध लोक संस्कृति की झलक प्रस्तुत की गई। कुमाऊँनी लोकनृत्य ‘चांचरी’, जौनसारी लोकनृत्य ‘हारूल’, गढ़वाली लोकनृत्य ‘बाजूबंद’, थारू लोकनृत्य तथा कुमाऊँनी होली नृत्य की मनमोहक प्रस्तुतियों ने उपस्थित दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इस दौरान अनंत गोपाल संगीत मंच समिति देहरादून ने भी अपनी प्रस्तुति दी। लोक कलाकारों ने पारंपरिक वेशभूषा और उत्साहपूर्ण प्रस्तुति से सांस्कृतिक संध्या को जीवंत बना दिया। कार्यक्रम के माध्यम से प्रदेश की लोक परंपराओं, सांस्कृतिक विरासत और विविधता का सुंदर प्रदर्शन हुआ, जिसे दर्शकों ने खूब सराहा। कार्यक्रम में प्रथम महिला गुरमीत कौर, सचिव राज्यपाल रविनाथ रामन, सचिव संस्कृति युगल किशोर पंत, अपर सचिव राज्यपाल रीना जोशी, पुलिस महानिदेशक उत्तराखण्ड दीपम सेठ, निदेशक उद्यान एस.एल. सेमवाल सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!