सीएसआइआर-आईआईपी देहरादून में योगा ब्रेक का आयोजन

Share Now

देहरादून। सीएसआइआर-भारतीय पेट्रोलियम संस्‍थान, देहरादून में 18 मई से 21 जून तक योग महोत्‍सव मनाया जा रहा है। इसी के अंतर्गत बुधवार को संस्‍थान में सभी कर्मचारियों के लिए एक योगा ब्रेक का आयोजन किया गया। प्रसिद्ध योगा प्रशिक्षक हरीश कुमार जौहर इस कार्यक्रम के मुख्‍य अतिथि थे। कार्यक्रम के प्रारम्भ में डॉ सुमन लता जैन, अध्‍यक्ष योग महोत्‍सव आयोजन समिति ने संस्‍थान में 16 मई से 21 जून तक मनाए जा रहे योग महोत्‍सव की जानकारी दी। डॉ सुदीप के गांगुली कार्यकारी निदेशक ने योगाचार्य हरीश कुमार जौहर व सभी प्रतिभागियों का स्वागत किया। इस योगा ब्रेक में कार्यालय समय में किए जा सकने वाले सरल प्राणायाम व योगासनों के बारे में बताया गया तथा प्रतिभागियों को नवीन जीवन शैली में कंप्‍यूटर तथा मोबाइल आदि के अधिक प्रयोग से होने वाली समस्‍याओं जैसे कि अनिद्रा, गर्दन दर्द, पीठ का दर्द, कंधे और मांसपेशियों आदि में खिंचाव की समस्‍याओं के निराकरण तथा उनसे बचाव के उपाय भी बताए गए। इसके साथ ही मधुमेह प्रबंधन तथा इससे बचाव के लिए भी योग के महत्‍व तथा आहार प्रबंधन पर योगाचार्य ने प्रकाश डाला। संस्‍थान के कर्मचारियों ने इस योगा-ब्रेक में बढ़चढ़कर भाग लिया तथा योगा प्रशिक्षक के साथ अपनी-अपनी समस्याओं पर चर्चा भी की। सोमेश्वर पाण्डेय ने इस कार्यक्रम का मंच संचालन किया तथा डॉ दीपेन्‍द्र त्रिपाठी द्वारा धन्‍यवाद ज्ञापन के साथ यह कार्यक्रम संपन्न हुआ। समिति सदस्य नवीन मौर्य तथा फरीद मोहम्मद ने इस आयोजन को सफल बनाने में मुख्‍य भूमिका निभाई।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!