पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि – 23 जून को हर वार्ड में उनके बलिदान को याद किया जायेगा- महानगर बीजेपी देहरादून

Share Now

देहरादूनर। महानगर कार्यालय में भाजपा महानगर अध्यक्ष सीताराम भट्ट की अध्यक्षता में पार्टी नेताओं की एक बैठक हुई। बैठक में पार्टी के द्वारा आगामी कार्यक्रमों पर चर्चा हुई। 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को पार्टी वार्ड स्तर पर करेगी। साथ ही इस बार पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि को भाजपा यादगार बनायेगी।

भट्ट ने कहा कि श्यामा प्रसाद जी का जो सपना था जिसके लिए मुखर्जी ने बलिदान दिया था मोदी सरकार ने कश्मीर में धारा 370 को खत्म कर उनके सपने को साकार किया है। इस बार 23 जून को हर वार्ड में उनके बलिदान को याद किया जायेगा। इसके लिए महामंत्री रतन सिंह चैहान को जिम्मेदारी दी गई है। इससे पूर्व पार्टी के द्वारा किए जा रहे कार्यों की समीक्षा कर जानकारी ली गई। वर्चुअल संयोजक आशीष नागरथ, गिरिराज उनियाल और योगेंद्र नेगी को जिम्मेदारी दी है। बैठक में महानगर अध्यक्ष सीताराम भट्ट, दोनों महामंत्री रतन सिंह चैहान और सत्तेंद्र नेगी, उदय सिंह पुंडीर, ब्रजलेश गुप्ता, आशीष नागरथ, संजय सिंगल, मीडिया प्रभारी राजीव उनियाल, सह मीडिया प्रभारी गिरिराज उनियाल, योगेंद्र नेगी, अनुराग भाटिया आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!