पटेलनगर पुलिस ने वाहन चोरी करने वाले एक शातिर चोर को गिरफ्तार करते हुए अभियुक्त के कब्जे से एक दुपहिया वाहन संख्या-HR42F-7563 चेचिस नं0-ME 303KSCIKB903119 रंग काला (बुलट 350 CC) की गई बरामद की है ।
14 दिसंबर 2021 को वादी शुभम त्यागी पुत्र सुरेन्द्र त्यागी सोनीपत हरियाणा हाल निवासी-JR Hostel श्री महन्त इन्द्रेश अस्पताल ने कोतवाली पटेलनगर जनपद देहरादून द्वारा एक लिखित शिकायत दी कि दिनांक-30-11-2021 को मैने अपना वाहन सं0- HR42F-7563 चेचिस नं0-ME 303KSCIKB903119 रंग काला (बुलट 350 CC) महन्त इन्द्रेश अस्पताल के बाहर ATM के पास खडा किया था किन्तु जब मै बाहर आया तो देखा कि मेरा उक्त वाहन वहाँ पर नही था किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी करने के सम्बन्ध मे लाकर दाखिल की । जिस पर त्वरित कार्यवाही करते हुए थाना पटेलनगर मे अज्ञात व्यक्ति के विरुद्व मु0अ0सं0-661/2021 धारा 379 भादवि पंजीकृत किया गया । विवेचना HCP श्री ज्वाला प्रसाद गौड के सुपुर्द की गई ।
पुलिस टीम द्वारा पीड़ित व्यक्ति से गहनता से पूछताछ कर घटनास्थलों के आस-पास लगे CCTV कैमरे तथा आने जाने वाले मार्गों में लगे सीसीटीवी कैमरो को तस्दीक करते हुए लगभग 26 सीसीटीवी कैमरों को चेक किया गया तथा मुखबिर तंत्र को मजबूत करते हुये पूर्व मे प्रकाश मे आये संदिग्ध व्यक्तयों से पूछताछ की गयी । इसके अतिरिक्त पूर्व में वाहन चोरी मे प्रकाश में आये अभियुक्त गणों, जमानत व पैरोल पर चल रहे अभियुक्त गणों का सत्यापन किया गया । जिसके क्रम में पुलिस टीम को दिनांक 13-03-2022 को सूचना प्राप्त हुई कि एक सन्दिग्ध व्यक्ति लालपुल, इन्द्रेश रोड के आस-पास विभिन्न स्थानो पर घूमता हुआ दिखाई दे रहा है । सूचना पर पुलिस टीम द्वारा थाना पटेलनगर क्षेत्रान्तर्गत उक्त स्थानो पर पुलिस बल नियुक्त कर वाहनो की चैकिग कराना शुरु किया । जिसके क्रम मे पुलिस टीम द्वारा उक्त सन्दिग्ध व्यक्ति को पकड़ने मे सफलता हासिल की । पकडे गये व्यक्ति से नाम पता पूछा तो उसके द्वारा अपना नाम आशू खान पुत्र आसिफ खान निवासी मौहल्ला नेहरु विहार निकट ITI निरंजनपुर कोतवाली पटेलनगर जनपद देहरादून उम्र 25 वर्ष बताया और पूछताछ करने पर थाना क्षेत्रान्तर्गत महन्त इन्द्रेश अस्पताल के बाहर से चोरी हुई मोटर साईकिल सं0- HR42F-7563 चेचिस नं0-ME 303KSCIKB903119 रंग काला (बुलट 350 CC) को चोरी करना स्वीकार किया। अभियुक्त से चोरी की मोटर साईकिल सं0- HR42F-7563 चेचिस नं0-ME 303KSCIKB903119 रंग काला (बुलट 350 CC) बरामद की गई । अभियुक्त को कारण बताकर गिरफ्तार किया गया व बरामदा मोटर साईकिल उपरोक्त को कब्जे पुलिस लिया गया ।
