कोतवाली पटेलनगर देहरादून
कोतवाली पटेलनगर पुलिस द्वारा 07.60 ग्राम अवैध स्मैक के साथ 01 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है ।
कोतवाली पटेलनगर प्रभारी निरीक्षक श्री रविन्द्र सिह यादव द्वारा मादक पदार्थों की धरपकड एवं तस्करी/ बिक्री करने वाले असामाजिक तत्वों पर अंकुश लगाने हेतु अलग-अलग टीम गठित कर रवाना किया गया , जिस के क्रम मे गठित पुलिस टीम द्वारा सूचना तंत्र मजबूत करते हुए दिनांक 01-04-2022 को एकअभियुक्त मौसीन अहमद पुत्र नसीम अहमद निवासी चोई बस्ती रामपुर सहसपुर देहरादून उम्र-37 वर्ष को पराग प्रिटिंग प्रेस कब्बाडी बाजार के पास कोतवाली पटेलनगर देहरादून से गिरफ्तार किया गया । जिसके कब्जे से 07.50 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हई । अभियुक्त के विरुद्ध कोतवाली पटेलनगर में धारा 8/21 NDPS ACT के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है ।
